• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 फरवरी को पूरे देश में तीन घंटे रहेगा चक्का जाम : राकेश टिकैत

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में तीन घंटे चक्का जाम रहेगा। रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट के बार में जब सवाल किया गया तो राकेश टिकैत ने कहा कि वह विदेशी कलाकारों को नहीं जानते हैं। अगर कोई समर्थन किया है इसमें दोष क्या है। उन्होंने कहा कि एक-एक कील काटकर हम जाएंगे।

किसी भी दिन मां बन सकती हैं करीना कपूर, बेबी बंप शो करते हुए शूट किया वीडियो

बीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों पर बल प्रयोग नहीं करना चाहता था, लेकिन उनके पीछे जो गुंडे थे। वह उनसे किसानों को पिटवाना चाहते थे। टिकैत का कहना था कि इस चीज को किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। राकेश टिकैत ने यह बात एक टीवी चैनल पर डिबेटके दौरान कही। उनसे सवाल किया गया था कि जब 26 जनवरी की हिंसा के बाद वह आंदोलन खत्म करने पर सहमत हो गए थे तो फिर वापस क्यों आ गए।

एंकर का कहना था कि उनके एक पत्रकार मित्र ने संसद भवन में बताया कि राकेश टिकैत की सरकार से आंदोलन खत्म करने को लेकर डील हो गई थी। वह सहमत थे कि दिल्ली हिंसा के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया जाएगा। किसान नेता ने कहा कि जब पुलिस प्रशासन के लोग गाजीपुर में आंदोलन खत्म कराने आए तो हमने केवल इतना कहा कि खाली करवाना है तो कागज दिखाओ। हम खाली नहीं करेंगे, आप गिरफ्तार करो। अगर आप चाहते हो तो लाठी चला के किसानों को गिराओ। टिकैत का कहना था कि प्रशासन किसान पर लाठी नहीं चला रहा था। वहां किराए के गुंडे थे। वो किसानों को गुंडों से पिटवाना चाहते थे, लेकिन इसे किसान बर्दश्त नहीं करेगा।

टिकैत ने कहा कि हम प्रदर्शन करने किसी के घर पर नहीं जा रहे हैं। उनकी हिम्मत कैसे हो गई कि वो किसानों पर गुंडों से हमला कराएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लाल किले पर जो हुआ, वह गलत था, लेकिन ऐसा होने किसने दिया। लाल किले तक किसानों को जाने किसने दिया। वह 35 साल से आंदोलन कर रहे हैं। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाला हर आंदोलनकारी कहता है कि वो संसद का घेराव करेगा पर वहां तक कोई नहीं जा पाता। क्या सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है कि कोई संसद तक पहुंच जाए। टिकैत ने कहा कि 12 घंटे पहले घोषणा की गई कि लाल किले पर जाएंगे और वो लाल किले तक पहुंच भी गए।

उन्होंने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि ये बकवास कर रहे हैं, ये क्या सुरक्षा करेंगे। अब ये साजिश के तहत पुलिस को फंसा रहे हैं। एंकर ने उसे सवाल किया कि आपके पास सबूत क्या है कि ये साजिश थी। टिकैत ने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का रास्ता सरकार ने दिया। सरकार ने ही उन्हें लाल किले में घुसने दिया गया। दिल्ली पुलिस को इतना कमजोर कर दिया गया कि उन्हें रास्ता देना पड़ा। किसान नेता ने कहा कि लाल किला मामले की जांच कराओ, लेकिन किस एजेंसी से जांच कराओगे।

चैनल पर बंदूक का पहरा है। पत्रकार दिखाने की कोशिश करेगा तो नोटिस मिलेगा नहीं तो जेल में बंद कर देंगे। एंकर ने कहा कि आप चैनल पर लाइव हो। अगर हम दबाव में होते तो आप लाइव कैसे होते। आपके लोग भी पत्रकारों से बदसलूकी करते हैं। टिकैत ने कहा कि दिल्ली के मकड़जाल में किसानों को फंसाकर ले जाया गया। उन रास्तों पर बेरीकेडिंग की गई, जिनसे किसानों को गुजरना था। पुलिस वाले सिविल ड्रेस में आगे चल रहे थे। ये अनपढ़ किसानों के खिलाफ साजिश है। उनका कहना था कि सरकार को चाहिए कि किसानों की समस्या पर बात करे। ये वही किसान हैं जिसने कोरोना काल में देश को भूख से नहीं मरने दिया। ये चीजे नहीं होनी चाहिए। सरकार बैठकर समस्या का समाधान निकाले।

Tags: Delhi violencefarmer protestRakesh Tikaittv debateदिल्ली हिंसाराकेश टिकैत
Previous Post

किसी भी दिन मां बन सकती हैं करीना कपूर, बेबी बंप शो करते हुए शूट किया वीडियो

Next Post

संजु बाबा ने की मान्यता दत्त को इतने करोड़ की प्रॉपर्टी गिफ्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

संजु बाबा ने की मान्यता दत्त को इतने करोड़ की प्रॉपर्टी गिफ्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश!

यह भी पढ़ें

Instagram सीईओ को सता रही AI कंटेंट की चिंता, कहा सोशल मीडिया के लिए होगा खतरा

Instagram CEO का अलर्ट—AI कंटेंट बन सकता है सोशल मीडिया के लिए खतरा

03/01/2026
246 fit tall tricolor

गोरखपुर में लहराएगा 246 फिट ऊंचा तिरंगा, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

09/01/2021
Rabdi Malai Toast

मीठे की क्रेविंग को शांत कर देगी ये डिश, एक बार बनाकर तो देखें

03/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version