• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की शरण में पहुंचे प्रह्लाद मोदी, किसान आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
प्रह्लाद मोदी Prahlad Modi

प्रह्लाद मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी यूपी दौरे पर हैं। गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर उन्होंने राम लला के दरबार में माथा टेका है। यही नहीं, उन्‍होंने हनुमानगढ़ी में भी पूजा-अर्चना की है। इस दौरान प्रह्लाद मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कोई बीच का रास्ता निकले ऐसी सद्बुद्धि ईश्वर आंदोलनकारी और मोदी सरकार को दे।

बता दें गुरुवार को अचानक पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद अयोध्‍या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश में चल रही समस्याओं को लेकर राम लला के दरबार में प्रार्थना की, ताकि किसान आंदोलन और कोरोना से मुक्ति मिल सके। वैसे कुछ दिनों पहले भी प्रह्लाद मोदी अयोध्‍या आए थे। उस वक्‍त भी उन्‍होंने राम जन्मभूमि के दर्शन करने के साथ हनुमानगढ़ी पर माथा टेका था।

चुनावी बजट तो यह भी है फिर भी बजट पर उठे सवाल

किसान आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

अयोध्या पहुंचे प्रह्लाद मोदी ने कहा कि राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या आया हूं। दर्शन करके रामलला से प्रार्थना की है कि भारत में चल रही कठिनाइयां चाहे वह कोरोना वायरस की महामारी हो या फिर किसान आंदोलन की समाप्त हो। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि किसान आंदोलन पर कोई बीच का रास्ता निकले ऐसी सद्बुद्धि ईश्वर आंदोलनकारी और सरकार को दे।

प्रह्लाद मोदी ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आंदोलन कर रहे लोग किसान नहीं है, यह बात सरकार और देश की जनता भी मानती है। साथ ही कहा कि विरोधी पार्टियों के इशारे पर कुछ लोग उत्पात कर रहे हैं। जबकि सरकार ने उपद्रवियों की पहचान के लिए इनाम भी घोषित किया है। हालांकि इस दौरान प्रह्लाद मोदी ने किसानों की तरफदारी करते हुए कहा कि किसान देश के गौरव की चिंता करता है और वह ऐसा उत्पात कभी नहीं मचाएगा। इसको हम भी नहीं मानते हैं और सरकार भी नहीं मानेगी।

बता दें कि बुधवार को उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी धरने पर बैठ गए थे। जैसे ही यह खबर पुलिस प्रशासन के कानों तक पहुंची उनके हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने समझा बुझाकर आखिरकार उनका धरना खत्म कराया था। वह अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की वजह से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने धरना दिया था। प्रह्लाद मोदी ने अपने समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की वजह से उत्‍तर प्रदेश पुलिस को भ्रष्‍टाचारी तक बता डाला था।

Tags: ayodhya newsKisan andolanPrahlad Damodardas ModiPrahlad Modiprime minister narendra modiRAM TEMPLEअयोध्या न्यूजकिसान आंदोलनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रह्लाद दामोदरदास मोदीप्रह्लाद मोदीराम मंदिर
Previous Post

जब रास्ते में गाड़ी से उतर खुद शीशा साफ करने लगीं प्रियंका गांधी, देखें वायरल वीडियो

Next Post

गैंगस्टर दिलीप कुमार की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

Desk

Desk

Related Posts

Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
property seized

गैंगस्टर दिलीप कुमार की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

'Bhabhi Ji Ghar Par Hain' fame Saumya was accused

भाभी जी घर पर हैं’ फेम सौम्या पर लगा आरोप, एक्ट्रेस ने दी सफाई

04/06/2021
Gujarat Panchayat Junior Clerk

पेपर लीक के चलते रद्द हुई UPTET परीक्षा, STF ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

28/11/2021
Dev Deepawali

देव दीपावली पर हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हरकी पैड़ी

07/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version