• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेपक में भारत का पलड़ा भारी, पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक

Desk by Desk
04/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
क्रिकेट स्टेडियम में लौटे दर्शक

क्रिकेट स्टेडियम में लौटे दर्शक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। चेन्नई का एम.ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक)  भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मैचों की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा।

चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। भारत ने पिछली बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में खेला था, जब उसने पारी और 75 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था और वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे।

टीएमसी के ‘गद्दारों’ के सहारे बंगाल फतह करना चाहती है बीजेपी : ममता बनर्जी

इंग्लैंड ने उस मैच में पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया था। इसमें मोइन अली के 146 और जोए रूट के 88 रन शामिल है। इसके जवाब में भारत ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी। भारत का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से नायर ने नाबाद 303, लोकेश राहुल ने 199 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी थी।

भारत ने चेपक मैदान पर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह हारे हैं और 11 ड्रॉ रहा है। 1986 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा था। इंग्लैंड के साथ भारत को चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेलना हैं। इस मैदान पर भारत अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर सकता है।

भारत 21वीं सदी में 100 टेस्ट मैच जीतने से केवल दो जीत ही दूर है। भारतीय टीम अगर शुक्रवार से यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेती है तो वह ऐसा करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। भारत ने एक जनवरी 2000 से अब तक 216 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते हैं, 59 हारे हैं और 59 ही ड्रॉ रहा है। भारत की सफलता दर 45.37 फीसदी रही है।

Tags: ChepaukEnglandhostIndiaIndia's table is heavy in Chepaksuperb recordtest seriestwo matchesइंग्लैंडचेपकचेपक में भारत का पलड़ा भारीटेस्ट सीरीज़दो मैचोंभारतमेजबानशानदार रिकॉर्ड
Previous Post

केन्द्रीय विस्टा एवेन्यू का भूमि पूजन संपन्न, ऐतिहासिक परियोजना का निर्माण शुरू

Next Post

चेन्नई टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोटिल क्रॉवले आउट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Next Post
इंग्लैंड को बड़ा झटका Big shock to england

चेन्नई टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, चोटिल क्रॉवले आउट

यह भी पढ़ें

arrested

हत्या के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

05/02/2023
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद ढहा मकान, चार की मौत

24/07/2022
JP Nadda

…जब नड्डा बोले- ओ भाई मेरी बात भी सुन लो और गांव-गांव जाकर बताओ

04/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version