• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्‍ली, यूपी और उत्‍तराखंड में 6 फरवरी को नहीं होगा चक्‍का जाम : राकेश टिकैत

Desk by Desk
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 6 फरवरी को देश व्यापी चक्का जाम की घोषणा कर रखी है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस अपने स्तर पर तैयारियां करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच चक्का जाम पर यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत का अहम बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। उन्होंने यह बयान क्यों दिया, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। किसान सिर्फ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। बता दें कि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं करने का ऐलान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता राकेश टिकैत और बलबीर सिंह राजेवाल ने किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान नाना पटोले के हाथ, पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले करीब दो महीनों से जारी है। ऐसे में शनिवार (6 फरवरी) को एक बार फिर किसान देशभर में चक्का जाम करने जा रहे हैं। हालांकि, यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली और एनसीआर में भी चक्का जाम नहीं करने का फैसला लिया गया। राकेश टिकैत ने किसानों के चक्का जाम को लेकर पूरा प्लान बताया है।

राकेश टिकैत के मुताबिक, इस बार का चक्का जाम सिर्फ तीन घंटे (दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक) का होगा। इस दौरान लोग अपने-अपने इलाकों में सड़कों को जाम करेंगे और रास्तों पर बैठकर विरोध दर्ज कराएंगे। तीन घंटे के बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया जाएगा।

चक्का जाम को लेकर दिल्ली, यूपी और हरियाणा की पुलिस ने किसान नेताओं के साथ बैठक की। साथ ही कई रूटों में बदलाव भी किया गया है। किसान नेताओं के मुताबिक, चक्का जाम के दौरान जगह-जगह किसान संगठन आम लोगों को मूंगफली, चना, पानी, फल, खाना समेत अन्य चीजें देंगे। हर गांव से दो ट्रैक्टर दिल्ली के प्रदर्शन स्थल पर आएंगे, वो कुछ दिन यहां रुकेंगे और फिर वापस गांव लौट जाएंगे। इसके बाद नए दो ट्रैक्टर यहां आएंगे और यही प्रक्रिया चलती रहेगी।

Tags: Chakka Jamfarmer chakka jamKisan MorchaRakesh TikaitUP and Uttarakhandराकेश टिकैत
Previous Post

महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान नाना पटोले के हाथ, पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Next Post

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका, कही ये बात

Desk

Desk

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका, कही ये बात

यह भी पढ़ें

Ice

फेस पर निखार लाते हैं बर्फ के टुकडे, ऐसे करें इस्तेमाल

07/09/2025
avnish awasthi

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे परियोजना का 69 प्रतिशत काम पूरा : अवस्थी

05/08/2021
Arvind Kejriwal

BJP गिराना चाहती थी सरकार, लेकिन आप टूटे नहीं इस पर पूरे देश को गर्व है: अरविंद केजरीवाल

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version