Main Sliderउत्तर प्रदेशऔरैयास्वास्थ्य

औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका, कही ये बात

औरैया। यूपी के औरैया जिले में फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीनेशन के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने वैक्सीन लगवाई । जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अपनी बारी आने पर आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर कोविशील्ड का टीकाकरण कराया। उसके बाद कहा कि यह टीका कोरोना के विरोध में चलाये जा रहे अभियान के तहत लगाया जा रहा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान नाना पटोले के हाथ, पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के बाद मुझे आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इस दौरान मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई, मैं अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील कर कहा कि वह भी टीकाकरण कराकर कोविड-19 के विरोध में चलायी जा रही मुहिम को सफल बनाये। जिलाधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट विजेता आदि ने भी टीकाकरण कराया है।

Related Articles

Back to top button