• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी व उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम, बैठक के बाद राकेश टिकैत ने की घोषणा

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के तहत छह फरवरी के राष्ट्रव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। किसान आंदोलन से जुड़े नेताओ ने अब उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को छोड़ देशभर में चक्का जाम करने की घोषणा की है।

आंदोलनकारी किसान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिला मुख्यालय स्तर पर ज्ञापन देने का काम करेंगे। इस बात की घोषणा भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बैठक के बाद की।

श्री राकेश टिकैत और किसान आंदोलन संघर्ष मोर्चा के नेता बलबीर सिंह के बीच शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर बॉर्डर पर एक बैठक हुई जिसमें छह तारीख की घोषणा को लेकर विस्तृत चर्चा और कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद किसान मोर्चा ने घोषणा करते हो बताया की देश के विभिन्न इलाकों में छह तारीख को परीक्षा और अन्य कार्यक्रम हैं।

यूपी में 10 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्‍कूल

ऐसे में बंद का आवाहन करने से छात्रों और जन सामान्य को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन सब बातों पर विचार विमर्श करने के लिए किसान आंदोलन संघर्ष मोर्चा के नेता बलवीर सिंह और राकेश टिकैत ने गाजीपुर बार्डर पर बैठक की।

बैठक के बाद शुक्रवार को राकेश टिकैत ने इस संबंध में बताया कि हरियाणा और पंजाब में गेहूं की कटाई लगभग अंतिम चरण में है वहां बंद का आवाहन पूर्व की भांति जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

पांच लाख से अधिक लोगों को टीके लगाने वाला पहला राज्य बना यूपी : योगी

श्री टिकैत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में गेहूं की कटाई अभी नहीं हुई है ऐसे में किसान को थकाना नहीं है किसान की ऊर्जा बनी रहे और वह क्रमवार आंदोलन में अपना योगदान भी देते रहे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दिए जाने वाले ज्ञापन में स्थानीय मुद्दे, एमएसपी पर कानून और कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही जाएगी।

Tags: FArmerfarmer protestRakesh Tikaitup farmerup newsuttrakhand farmerUttrakhand News
Previous Post

यूपी में 10 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्‍कूल

Next Post

बच्चों के लिए अक्टूबर माह तक तैयार होगी कोरोना वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
global tendering corona vaccine

बच्चों के लिए अक्टूबर माह तक तैयार होगी कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

cruise missile

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी वाली क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

13/09/2021

इस देश में मुर्दों को रखने के लिए देना पड़ता है किराया, नहीं देने पर होता है ये हाल

08/09/2021
Himanshi Khurana

कोरोना से संक्रमित बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना अस्पताल में हुईं एडमिट

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version