• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा बरकरार, अब भी 321 रन पीछे

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा

टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। टीम ​इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत (91) और श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (73) की शानदार पारियों के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में फॉलोआन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भारत ने इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में रविवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में 321 रन से पीछे है और फॉलोआन बचाने के लिए उसे अभी 121 रन बनाने हैं जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं।

इंग्लैंड ने सुबह आठ विकेट पर 555 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और उसकी पहली पारी 578 रन पर समाप्त हुई। भारत की शुरुआत खराब रही और उसने दोनों ओपनरों रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सस्ते में गंवाया। कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे भी सस्ते में आउट हुए। केवल पुजारा और पंत ही विकेट पर टिक कर खेले। हालांकि शतक से नौ रन दूर पंत ने खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया।

ग्लेशियर टूटने की घटना पर सोनिया व राहुल गांधी ने जताया दु:ख

पुजारा ने 143 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाये जबकि पंत ने ने मात्र 88 गेंदों पर 91 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। रोहित छह, गिल 29, विराट 11 और रहाणे एक रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स के समय वाशिंगटन सुंदर 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 33 और रविचंद्रन अश्विन 54 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस ने 23 ओवर में 55 रन देकर चार विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 16 ओवर में 52 रन पर दो विकेट लिए।

सुबह इंग्लैंड की पारी को समाप्त करने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित को आर्चर ने चौथे ही ओवर में अपना शिकार बना लिया। रोहित ने नौ गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाये। भारत का पहला विकेट 19 के स्कोर पर गिरा।
गिल ने तेज शुरुआत की लेकिन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे। गिल को भी आर्चर ने पवेलियन भेजा। गिल ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाये और भारत का दूसरा विकेट 44 के स्कोर पर गिरा।

ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड में पहले टेस्ट के बाद अब मैदान में उतरे कप्तान विराट ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। विराट ने 48 गेंदों पर 11 रन बनाये। बेस की गेंद पर ओली पोप ने विराट का कैच लपका। भारत ने तीसरा विकेट 71 के स्कोर पर गंवाया। रहाणे ने भी पवेलियन लौटने में ज्यादा समय नहीं लगाया। बेस की गेंद पर रहाणे का कैच शानदार अंदाज में कप्तान जो रुट ने लपका। भारत का चौथा विकेट 73 के स्कोर पर गिरा। रहाणे ने छह गेंदों में एक रन बनाया। पुजारा ने पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 119 रन जोड़कर भारत को संभालने की कोशिश की लेकिन बेस ने पुजारा को रोरी बर्न्स के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। भारत ने अपना पांचवां विकेट 192 के स्कोर पर गंवाया।

 

Tags: 578 runs578 रनों59 runs इंग्लैंड59 रनEnglandfirst inningsFirst test matchhostsIndialunchtwo wicketsVishal scoresटीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरादो विकेटपहली पारीपहले टेस्ट मैचभारतमेजबानलंचविशाल स्कोर
Previous Post

ग्लेशियर टूटने की घटना पर सोनिया व राहुल गांधी ने जताया दु:ख

Next Post

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post
Afghan security forces

अफगानी सुरक्षाबलों ने 15 तालिबानी आतंकवादियों को किया ढेर

यह भी पढ़ें

Harry Brook

IPL शुरू होने से पहले DC को तगड़ा झटका, इस प्लेयर ने खत्म किया टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट

10/03/2025
Once again reality show 'Bigg Boss' is coming to knock on TV

एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने आ रहा है रियलिटी शो ‘बिग बॉस’

31/05/2021
Teacher's jugaad formula being viral

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version