• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्वालियर के विकास पर खर्च किए जायेंगे पांच हजार करोड़ रूपये : शिवराज

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

shivraj singh chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के गौरवशाली ग्वालियर शहर की परंपराओं और जीवन मूल्यों को बरकरार रखते हुए आधुनिक तकनीक के जरिए इस शहर के विकास पर पाँच साल में पाँच हजार करोड़ रूपए खर्च किए जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर ग्वालियर विकास के रोड़मैप की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि ग्वालियर विकास के रोडमैप को इस प्रकार से मूर्तरूप दें, जिससे अधोसंरचनागत विकास के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिले। उद्योग धंधे पनपें और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा हों। साथ ही ग्वालियर स्वच्छ, सुंदर एवं सुनियोजित शहर का रूप ले। शहर के विकास पर पाँच साल में पाँच हजार करोड़ रूपए खर्च किए जायेंगे।

उत्तराखंड त्रासदी: पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान

उन्होंने कहा वेस्टर्न बायपास ग्वालियर शहर के विकास के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समय-सीमा में पूरा कराया जाये। इसके पूरा होने पर रिंग रोड़ की कल्पना साकार होगी। इसका निर्माण इंदौर के सुपर कोरीडोर की तरह किया जाए। पर्यटन को बढ़ावा देने एवं शहर को सभी पर्यटन सर्किट से जोड़ने के लिये जल्द ही मंत्रिपरिषद की पर्यटन उप समिति की बैठक आयोजित होगी। शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये गंभीरता से प्रयास हो जिससे स्वच्छता लोगों की आदत बनें।

उन्होंने यहाँ की पेयजल समस्या का चंबल परियोजना से स्थायी निदान होगा। इस दीर्घकालिक परियोजना के साथ-साथ अल्पकालिक योजनाओं को भी मूर्तरूप दिया जाए, शहरवासियों को पानी की कोई दिक्कत नहीं हो। यहाँ जल-जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वेस्टर्न बाइपास के आस-पास सुनियोजित एवं सुंदर तरीके से बसाहट कराएँ। उन्होंने मुरार के 6 नं. चौराहे से बड़ागांव क्षेत्र के गाँव के लिये वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रस्ताव किया जाए। इससे लोगों को आर्मी एरिया के भीतर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। श्री सिंधिया ने भी रेलवे स्टेशन के उन्नयन , विमानतल का विस्तार, पेयजल योजना और स्मार्ट सिटी के कार्यों के संबंध में कई उपयोगी सुझाव दिए।

Tags: mp newsNational newsshivraj singh chauhan
Previous Post

जिस समाज में प्रतिभाओं को अवसर मिलते हैं वही समाज नया इतिहास गढ़ता है : मिश्र

Next Post

झूठ और फरेब की राजनीति से विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है : राधा मोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्यमंत्री

09/07/2026
Kartarpur Corridor
Main Slider

करतारपुर कॉरिडोर पर SGPC की पहल, श्रद्धालुओं को राहत की उम्मीद

09/07/2026
Four arrested in cashier murder case
क्राइम

कैशियर हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

09/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल शुरू

09/07/2026
Saurabh Joshi
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ बनेगा और भी फिट! ‘मिशन हेल्दी भारत’ के स्वागत में उतरे मेयर सौरभ जोशी

09/07/2026
Next Post
Radha Mohan

झूठ और फरेब की राजनीति से विपक्ष देश को अस्थिर करना चाहता है : राधा मोहन

यह भी पढ़ें

Kullu road accident

कुल्लू सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

04/07/2022
lehenga motifs

ओवरऑल लुक को खूबसूरत बनाते हैं अलग-अलग वैराइटी वाले ये लहंगे

19/06/2021
Yogi government

योगी सरकार ने 20 दिन में दूसरी बार बनाया एक लाख से अधिक नल कनेक्शन देने का रिकॉर्ड

03/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version