नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्ट्रेस ने कराया हॉट और बोल्ड फोटोशूट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रमन राघव 2.0 फिल्म में नजर आ चुकीं तेलुगू एक्ट्रेस और मॉडल शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म Kurup को लेकर सुर्खियों में हैं.
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने Kurup के पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ साझा किया था. फिल्म के अलावा धुलिपाला सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर फैंस को रिझा रही हैं. शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें इंस्टाग्राम यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
खेसारी के गाने ‘मेहरारू से हार गया’ ने उड़ाया गर्दा, एक करोड़ से अधिक हुए व्यूज
लेटेस्ट तस्वीरों में धुलिपाला अपनी बोल्डनेस को फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं. आपको बता दें कि शोभिता ने हाल ही में एक Travel and leisure India मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है जिसकी जानकारी खुद उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी है. लेटेस्ट फोटोशूट में शोभिता काफी हॉट दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का डिजाइनर वनपीस पहना है और वे लाइट मेकअप में कमाल की दिख रही हैं.
आंध्र प्रदेश में जन्मीं शोभिता ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म Raman Raghav 2.0 से की थी. इसके बाद वे सैफ अली खान के साथ Chef और Kaalakaandi में नजर आई हैं. हालांकि, इन तीनों ही फिल्मों में शोभिता कुछ खास धमाल नहीं दिखा सकीं लिहाजा बाद में उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर रुख किया. उन्होंने 2018 में साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अदिवी सेष सनी चंद्रा के साथ तेलुगू फिल्म Goodachari से टॉलीवुड में डेब्यू किया.
बहुत कम लोग जानते हैं कि शोभिता फेमिना मिस इंडिया 2013 (Miss Earth 2013 pageant) को भी रिप्रजेंट कर चुकी हैं. उन्होंने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था. खूबसूरती के मामले में वह तमाम एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं. फिल्मों के जरिए भले शोभिता फैंस को इंप्रेस न कर सकीं लेकिन तस्वीरों के जरिए वे जबरदस्त लाइमलाइट लूट रही हैं.




