Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमनोएडा

कमलनाथ के रिश्तेदार की हत्या में शामिल एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दूर के रिश्तेदार बुजुर्ग दंपति की हाल ही में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। कमलनाथ के रिश्ते में भाई और भाभी लगने वाले दंपति की हत्या में शामिल एक बदमाश को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश मौके से भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कमलनाथ के रिश्तेदार की हत्या की जांच जारी है। इसी बीच बीटा टू थाने की पुलिस की एटीएस गोल चौराहे के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मुठभेड़ के समय दो अन्य बदमाश भी उसके साथ थे। दोनों भाग निकलने में सफल रहे।

ईवीएम ड्यूटी के दौरान राइफल सहित फरार आरक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस इलाके की घेराबंदी कर कॉम्बिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से पुलिस ने दो बैंक पासबुक, एक चैकबुक, एक लाख रुपये की एफडी, तीन लाख रूपये की एक और एफडी समते कई अन्य चीजें बरामद की हैं।

बताया जाता है कि ये बदमाश पिछले दिनों अल्फा टू सेक्टर में हुई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रिश्तेदार दंपति की हत्या में शामिल थे। फिलहाल, पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

घाटी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

बता दें कि अल्फा टू सेक्टर निवासी 70 साल के कारोबारी नागेंद्र नाथ और उनकी 65 साल की पत्नी सुमन नाथ की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यह वारदात किसी जानने वाले के ही अंजाम देने का शक जताया जा रहा था. घर में फोर्स एंट्री नहीं हुई थी। सुमन नाथ ने रात 11 बजे किसी रिश्तेदार से नागेंद्र नाथ के नीचे बैठकर शराब पीने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button