• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्ट में हार का कोई बहाना नहीं, अगले मैचों में देंगे कड़ी टक्कर : विराट कोहली

Desk by Desk
09/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
विराट कोहली virat kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। भारत इंग्लैंड से पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को 227 रन के बड़े अंतर से हार गया है। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह हार के लिए कोई बहाना नहीं देंगे, लेकिन अगले तीन मैचों में कड़ी टक्कर देंगे। इस स्थिति को अपने नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देंगे।

मैच के बाद विराट ने कहा कि कोई बहाना नहीं बनाना है। हम अपनी विफलताओं और गलतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे सीखते हैं। एक चीज निश्चित है कि अगले तीन मैचों में हम कड़ी टक्कर देने जा रहे हैं और चीजों को अपने हाथ जाने नहीं देंगे। हमें अच्छी बॉडी लैंग्वेज से खेल की शुरुआत करनी होगी और विपक्षी टीम पर दबाव बनाना होगा। मैदान, पिच की स्थिति और गेंदबाजों के प्रदर्शन काे समझना होगा। ये सभी चीजें महत्वपूर्ण होंगी।

इराक के पूर्वी अनबार प्रांत में आईएस के 24 आतंकवादी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हम वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हम जानते हैं कि किस तरह से शानदार वापसी की जाती है और अगले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। विराट अपनी कप्तानी में अपने पिछले चार टेस्ट लगातार हार चुके हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड में दो टेस्ट हारे, ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट हारा और अब इंग्लैंड से भी टेस्ट गंवाया। विराट की कप्तानी में यह पहली बार है जब उन्होंने लगातार चार टेस्ट गंवाए हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम पहली पारी में गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर पर्याप्त दबाव बना पाये। तेज गेंदबाजों ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमें कुछ और रन को बनने से रोककर दबाव बनाने की जरूरत थी।

जब भी टीम को हार मिलती है तो अक्सर किसी न किसी खिलाड़ी के खिलाफ सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगते हैं। चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड से करारी हार के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी सवाल खड़े हुए। रहाणे दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद टीम में उनके स्थान और भारत में उनके रिकॉर्ड पर विराट कोहली से सवाल पूछा गया। हालांकि कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से अजिंक्य रहाणे के साथ खड़े दिखे और उन्होंने महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज को मुश्किल हालात में रन बनाने वाला खिलाड़ी बताया।

विराट कोहली से जब अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आप खुदाई की कोशिश कर रहे हैं और कुछ ढूंढना चाहते हैं। तो आपको कुछ नहीं मिलने वाला। चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे हमारी टेस्ट टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। वह हमारे साथ बने रहेंगे, हमें उनकी प्रतिभा पर भरोसा है। मेलबर्न टेस्ट में जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तो रहाणे ने शतक लगाया था। आप चाहे आंकड़ों से कुछ भी देखें लेकिन हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी।

रहाणे के बचाव में विराट कोहली

विराट कोहली ने आगे कहा कि अभी महज एक टेस्ट ही हुआ है। पहली पारी में तो वह चौका लगाने की कोशिश कर रहे थे। जो रूट ने बेहतरीन कैच लपका। अगर रहाणे पहली पारी में रन बना देते तो ये बात ही नहीं हो रही होती। हमें बस अब और ध्यान लगाने की जरूरत है। टेस्ट क्रिकेट में आपको हासिल करना होता है, चाहे वो घर हो या विदेशी सरजमीं। अब हमें टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

बता दें अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाने के बाद 7 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। रहाणे के साथ-साथ रोहित शर्मा का भी यही हाल है। वो भी चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए थे। टीम इंडिया को अगर टेस्ट सीरीज में वापसी करनी है तो रहाणे-रोहित को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

Tags: Ajinkya Rahaneindia vs englandvirat kohliअजिंक्य रहाणेभारत-इंग्लैंडविराट कोहली
Previous Post

योगी सरकार चमोली जिले की आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ

Next Post

‘याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सताएगी…’

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
राजीव कपूर Rajeev Kapoor

'याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सताएगी...'

यह भी पढ़ें

Pathan

फैंस को सरप्राइज, ओटीटी पर देखेंगे ‘अनकट’ फिल्म पठान

21/03/2023

कोरोना वैक्सीन वैज्ञानिकों की नंबर आने पर जरूर लगवाऊंगा : शिवपाल सिंह यादव

25/01/2021
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

16/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version