• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा में बनेगा राज्य का पहला सोलर कोल्ड स्टोरेज

Desk by Desk
09/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। यूपी के इटावा जिले में राज्य का पहला सोलर कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी राजागणि आर ने मंगलवार को बताया कि मनरेगा, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर से धन का खर्च करके सोलर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जिले के बसरेहर विकासखंड के अकबरपुर गांव में सोलर कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने जमीन का चिन्हीकरण कर लिया है। इस कोल्ड स्टोरेज की स्थापना पर करीब 15 से लेकर 20 लाख रुपये तक के खर्च आने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि सोलर कोल्ड स्टोरेज लगाने का यह पहला प्रयास उत्तर प्रदेश में पहली दफा किया गया है । जिसके लिए मनरेगा ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत स्तर से धन का खर्च किया जाएगा। सोलर कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से उन किसानों को लाभ होगा जो अपने खेत से फल और सब्जी लेकर के शहर बेचने के लिए आते हैं, लेकिन यह फल और सब्जी माकूल व्यवस्थाएं ना होने के कारण उनकी फल और सब्जी खराब हो जाती है, जिससे किसानों का बड़ा नुकसान होता है, लेकिन जैसे ही कोल्ड स्टोरेज की स्थापना हो जाएगी। तो किसान लोग मामूली सी रकम खर्च करके अपनी फल और सब्जी को इस स्टोर में रख कर के दूरस्थ रख सकते हैं। खुले बाजार में उनकी बिक्री करके धन का अर्जन भी कर सकते हैं।

इस कोल्ड स्टोर के बन जाने से स्थानीय किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा । पहले सब्जी और फल की पैदावार करने वाले किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। फल और सब्जी को खेत से तोड़ने के बाद उसी दिन बाजार में बेचना पड़ता है। यदि किसी कारण बस किसान अपनी फसल को नहीं बेच पाता है। तो वह अगले दिन खराब हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सीडीओ ने इटावा जिले में सोलर कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रस्ताव बनाया ।

Tags: Etawahइटावाकोल्ड स्टोरेज की स्थापनापहला सोलर कोल्ड स्टोरेजमुख्य विकास अधिकारी राजागणि आर
Previous Post

चेन्नई टेस्ट में बड़ी जीत का श्रेय हमारे गेंदबाजों को : जो रुट

Next Post

लाल किला पर हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Deep Sidhu

लाल किला पर हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

यह भी पढ़ें

Bank strike

आज से बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

16/12/2021
यूपी कांग्रेस एससी सेल के पदाधिकारी नियुक्त

सोनिया गांधी आज हुई डिस्चार्ज, सर गंगा राम अस्पताल में थी रूटीन चेकअप के लिए भर्ती

02/08/2020
Akhilesh Yadav

जातीय जनगणना से पीछे हट रही है भाजपा: अखिलेश यादव

30/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version