• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट का आरोप, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

Writer D by Writer D
14/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के एरवाकटरा थाना में तैनात सिपाही पर एक महिला ने करीब दो माह पूर्व कोर्ट मैरिज और शारीरिक संबंध बनाने के बाद मारपीट करने और साथ रखने से मना करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कन्नौज जनपद के कस्बा तिर्वा निवासी महिला ने थाने में तैनात सिपाही दिलीप कुशवाहा के खिलाफ दर्ज कराये मुकदमें में आरोप लगाया कि वह कानपुर नगर में किराए के मकान में रहकर मेडीकल की पढ़ाई करती थी । फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एरवाकटरा में तैनात सिपाही दिलीप कुशवाहा से हो गयी जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयीं।

दिलीप के दबाव बनाने पर उसने 23 दिसम्बर 2020 को दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ रहने लगी। सिपाही ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। महिला ने आरोप लगाया कि सिपाही उसके सभी कागजात व मोबाइल लेकर भाग आया। उसके साथ मारपीट करने के साथ हत्या करने की कोशिश की, अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और अपने साथ रखने से मना कर रहा है।

दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी बेटे को सश्रम कारावास की सजा

रविवार सुबह उक्त महिला एक अन्य युवती के साथ स्कूटी से ऐरवा कटरा थाने पहुँची, जहां उसने पुलिस पर पक्षपात करने और थाने में तैनात सिपाही को बचाये जाने का आरोप लगाकर करीब एक घंटे तक हंगामा काटा और पुलिस द्वारा मामले को दवाये जाने का आरोप लगाया।

महिला ने बताया कि उसने 06 फरवरी को थाना एरवाकटरा में उक्त सिपाही के विरूद्ध शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने क्षेत्राधिकारी बिधूना व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद 13 फरवरी को सिपाही के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है, पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी बेटे को सश्रम कारावास की सजा

Next Post

95 किलो गांजे के साथ चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
rape

95 किलो गांजे के साथ चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

03/08/2023
Satyendar Jain

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने, तिहाड़ में खाते दिखें मेवा और सलाद

23/11/2022
Google's free service will be closed soon, tax will have to be backed up and paid

जल्द ही बंद हो जाएंगी गूगल की ये फ्री सर्विस, कर ले बैक अप बरना करना होगा भुगतान

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version