• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी आज बहराइच दौरे पर, PM मोदी करेंगे ‘महाराज सुहेलदेव स्मारक’ का वर्चुअल शिलान्यास

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच, राजनीति
0
cm yogi-pm modi

cm yogi-pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे महाराजा सुहेलदेव स्मारक का भूमि पूजन करेंगे। CM योगी आदित्यनाथ चित्तोरा में महाराजा सुहेलदेव स्मारक के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में खास बात ये होगी कि प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार CM योगी आदित्यनाथ आज सुबह दस बजे सुहेलदेव स्मारक पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

कासगंज सिपाही हत्याकांड: दो और गिरफ्तार, मुख्यारोपी मोती की तलाश जारी

आपको बता दें कि यूपी के पूर्वी इलाके में राजभर और पासी समाज के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। महाराजा सुहेलदेव को पासी और राजभर दोनों समाज अपना मानते हैं। इन्हीं मतदाताओं को लक्षित करते हुए बीजेपी महाराजा सुहेलदेव स्मारक की नींव रख रही है।

उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ राजभर मतदाताओं पर अपना दावा करती है, साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ दोनों गठबंधन में थीं। ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ ने आठ सीटों पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था जिनमें से चार पर विजयी भी हुई।

बसंत पंचमी के अवसर पर रामलला के लिए तैयार हुई खादी की खास पोशाक

इसके बाद ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में केबिनेट मंत्री भी बने, लेकिन ओमप्रकाश राजभर पिछड़ों के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ मुखर होने लगे। इससे नाराज बीजेपी ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद ओमप्रकाश राजभर की पार्टी और बीजेपी का रास्ता अलग हो गया।

किसान आंदोलन के बाद छिटके जाटों को ध्यान में रखते हुए भाजपा बाकी ओबीसी पार्टियों को खोना नहीं चाहती है, ऐसे में उसकी नजर हर छोटी-छोटी पिछड़ी जाति पर है। बहराइच दौरा उसी संदर्भ में समझा जा सकता है।

Tags: Bahraich Newscm yogipm modiup news
Previous Post

कासगंज सिपाही हत्याकांड: दो और गिरफ्तार, मुख्यारोपी मोती की तलाश जारी

Next Post

लाखों रूपए की अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को एसओजी ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

08/09/2026
Ganga water level rises again in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

08/09/2026
The Yogi government has planted over 242 crore saplings in nine years.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हरित क्षेत्रफल में 3.38 लाख एकड़ की वृद्धि, योगी सरकार ने नौ वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Next Post

लाखों रूपए की अवैध चरस के साथ तीन तस्करों को एसओजी ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Farmer dies after being hit by train

तीन सगी बहनों ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, मचा कोहराम

19/11/2021

पैरों की सूजन से है परेशान, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं आराम

07/09/2021
cm dhami

एम्मार इंडिया जोशीमठ में प्री फेब्रिकेटेड हट्स बनाने में करेगा सहयोग

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version