• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश : गर्भवती महिला से बदसलूकी, रास्तेभर पीटते रहे लोग, देखें वायरल वीडियो

Desk by Desk
16/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
गर्भवती महिला से बदसलूकीMisbehaving with pregnant woman

गर्भवती महिला से बदसलूकी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में एक गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी का मामला मंगलवार को सामने आया है। महिला के पति ने छोड़ दिया है, तो महिला दूसरे आदमी के साथ रह रही थी। इससे नाराज ससुराल वालों ने महिला का जुलूस निकाला है।

ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया। रास्तेभर महिला को लाठी-डंडे से पीटा और पत्थर मारे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

केविन पीटरसन, बोले- भारत ने इंग्लैंड की बी टीम को हराया

स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुना के एक गांव में महिला से बदसलूकी की यह घटना नौ फरवरी को हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद 15 फरवरी को पुलिस ने गंभीरता दिखाई। पुलिस ने आरोपी ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1361527949510385674

गर्भवती महिला गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली थी। पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले पति सीताराम मुझे सांगई गांव में डेमा (जिसके घर महिला रह रही थी) के घर छोड़कर इंदौर चला गया। पति ने जाते वक्त कहा था कि अब मैं तुम्हें नहीं रख सकता, तुम डेमा के साथ ही रहो। बाद में मेरे ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह, केपी सिंह और रतन आए और घर चलने के लिए कहा।

जब मैंने मना किया, तो मुझे पीटने लगे। मेरे कंधे पर गांव के एक लड़के को बैठा दिया और सांगई से बांसखेड़ी ससुराल तक तीन किलोमीटर तक नंगे पैर ले गए। मेरे पेट में पांच महीने का गर्भ है। फिर भी ससुर और जेठ मुझे घसीटते रहे। डंडे, पत्थर, क्रिकेट के बल्ले से पैरों में मारते रहे। इस दौरान पति ने फोन कर अपने परिवार वालों से मुझे छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन उसकी भी किसी ने नहीं सुनी।

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज किया मामला

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा गाली देना, धक्का देना, चांटा मारना, जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इनमें तीन महीने से लेकर दो साल तक की सजा हो सकती है। गुना एसपी ने कहा कि गुना में गांव वालों के सामने एक पुरुष का एक महिला के कंधे पर सवार होकर जुलूस निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच चल रही है।

Tags: ArrestedBhopal Hindi Samacharbhopal newsBhopal News In Hindigoogle newsgoogle news hindi bhopalGunahindi newsIndia newsIndia News in HindiLatest Bhopal News in Hindilatest news todayMadhya Pradeshmisbehave quotespolicesocial mediaSPviral videoviral video clipswomen crimeगर्भवती महिलापतिबदसलूकीमध्यप्रदेशमहिला के साथ बदसलूकीससुराल
Previous Post

बड़ी राहत : मेघालय सरकार ने पेट्रोल 5.40 रुपये और डीजल 5.10 रुपये सस्ता

Next Post

अपार्टमेंट में पार्टी करना पड़ा भारी, अब तक 103 कोरोना पॉजिटिव

Desk

Desk

Related Posts

Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Next Post
corona attacked on apartment

अपार्टमेंट में पार्टी करना पड़ा भारी, अब तक 103 कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

आत्महत्या

आर्थिक तंगी से परेशान दो ज्वेलर्स भाइयों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

26/08/2020
Glacier broken in Chamoli

चमोली में ग्लेशियर टूटा, सेना ने अबतक 291 लोगों को बचाया, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

24/04/2021
Lucknow Police Commissioner DK Thakur,

विधानसभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटे : डीके ठाकुर

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version