• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में 60.65 करोड़ रुपए लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण तथा एक परियोजना का शिलान्यास किया।

लोकार्पित की गई परियोजनाओं में राप्ती नदी के बाएं तट पर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट एवं राजघाट का निर्माण, राप्ती नदी के दाएं तट पर रामघाट का निर्माण, राजघाट पर अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण एवं प्रदूषण मुक्त लकड़ी व गैस आधारित शवदाह संयंत्र की स्थापना शामिल है।

उन्होंने हाबर्ट बन्धे से महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट तक सीसी सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा उन्होंने 100 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कीं तथा नाव से नदी के पार जाकर रामघाट के कार्यों का निरीक्षण तथा राजघाट पर राप्ती नदी की आरती की।

गोरखपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं नवनिर्मित महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट, राम घाट एवं राज घाट का लोकार्पण करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी https://t.co/7QlPR6kfYL

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 16, 2021

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राप्ती नदी पर घाटों के निर्माण से श्रद्धालुओं को स्नान-पूजन आदि में सहूलियत होगी। राप्ती नदी का तट स्वच्छ और रमणीक बनेगा। इससे नगर की सुन्दरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राजघाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होने कहा कि गोरखपुर तथा पूर्वांचल वासियों को स्नान के लिए अलग तथा अंतिम संस्कार के लिए अलग साफ-सुथरा घाट उपलब्ध होगा। राजघाट पर जन सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, शहर से जो ड्रेनेज और सीवर का पानी यहां पर आता है, उसका ट्रीटमेंट करने के बाद ही जल नदी में जाएगा। गोरखपुर में राप्ती नदी में स्नान के लिए अलग से घाट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। घाटों के संरक्षण और साफ-सफाई का उत्तरदायित्व सभी का है।

महंत मुनि बजरंग दास पर चाकूओं से जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

श्री योगी ने कहा कि रामगढ़ ताल एक अच्छी झील के रूप में विकसित हो रहा है। उसके सौन्दर्य को बनाए रखने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर कहीं भी कोई ऐसा कार्य न हो, जो प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध हो।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि हाबर्ट तटबंध से स्नान घाट तक आने के लिए सड़क का उच्चीकरण करते हुए उसे दो लेन किया जाए, जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। सीवर/ड्रेनेज का प्रदूषित जल रोका जाए। नदियों के प्रति पवित्रता का भाव हम सबके मन में होना चाहिए। ‘जल है तो कल है’। हमें जल संस्कृति को अपनाना होगा। प्रयागराज में गंगा की तरह राप्ती नदी की निर्मलता को भी बनाए रखा जाए। नदियों को प्रदूषण मुक्त करते हुए घाटों के सौन्दर्य को बनाए रखने के उपाय किए जाएं।

किरण बेदी को पुडुचेरी उपराज्यपाल पद से हटाया गया, टी सुंदरराजन को मिला अतिरिक्त प्रभार

उन्होने कहा कि गोरखपुर के विकास की अनेक योजनाएं संचालित हैं। रामगढ़ ताल में सी-प्लेन उतारने का कार्य होगा। मार्च माह में गोरखपुर जू का उद्घाटन होगा। इस जू से मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानार्जन भी होगा। गोरखपुर में सड़कों का चौड़ीकरण तेजी से कराया जा रहा है। सड़कों का विस्तार विकास का आधार होता है। फोर लेन सड़कों को 06 लेन में विस्तारित किया जा रहा है। विकास कार्यों के संरक्षण के कार्य में जनता सहभागी बने।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा योजना बनायी जा रही है कि बाढ़ की स्थिति न आने पाए। कोविड मैनेजमेंट में उत्तर प्रदेश आगे है। गोरखपुर का निरन्तर विकास हो रहा है।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

महंत मुनि बजरंग दास पर चाकूओं से जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

Next Post

पांच लाख के गांजे के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
rape

पांच लाख के गांजे के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Township

यूपी में शहरों में विकसित होंगी नयी टाउनशिप

06/04/2023
Mira Rajput Misa kapoor

बेटी मीशा ने खींची मॉम मीरा राजपूत की खूबसूरत तस्वीर, सोशल मीडिया पर किया शेयर

24/09/2020
axis bank robbery

बैंक से 50 लाख चोरी मामले में बड़ा खुलासा, MP से जुड़े है आरोपियों के तार

16/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version