• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैरिज हॉल नहीं पहुंची घूसखोर SDM पिंकी मीणा की बारात, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
17/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
sdm pinki meena marriage

sdm pinki meena marriage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घूसखोरी निलंबित एसडीएम पिंकी मीणा ने बसंत पंचमी के मौके पर जज नरेंद्र कुमार के संग सात फेरे ले लिए। हालांकि यह शादी उतनी धूमधाम से नहीं हो सकी, जितनी वधू पक्ष ने तैयारियां की थीं। 16 फरवरी को शादी के लिए मैरिज हॉल एकदम सजकर तैयार था, लेकिन तभी पता चला कि बारात यहां नहीं आएगी। इसके बाद यह शादी सादे समारोह में पिंकी मीणा के घर पर ही हुई।

कहा यह भी जा रहा है कि मीडिया कवरेज से बचने के लिए यह फैसला लिया गया। हालांकि अब तक इस पर वर या वधू पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। यूं तो हर साल बसंत पंचमी के मौके पर हजारों शादियां होती हैं, लेकिन पिंकी मीणा की शादी खास चर्चा में रही है।

पिंकी मीणा को शादी के बाद एक बार फिर से 21 फरवरी को जेल में सरेंडर करना है। वह राजस्थान हाई कोर्ट से 10 दिन की जमानत मिलने पर बाहर आई थीं। रिहाई के बाद 11 फरवरी को पीले चावल की रस्म हुई थी और फिर 12 तारीख को बान सांकड़ी की रस्म अदा की गई। वहीं प्रेम के पर्व कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे के मौके पर लगन टीका हुआ था।

कोविड स्पेशल ट्रेन में लावारिस मिला नोटों से भरा बैग, बरामद हुए 1.40 करोड़ रुपए

इसके बाद दौसा जिले में आयोजित शादी समारोह में पिंकी मीणा ने जज नरेंद्र कुमार का दामन थाम लिया। शादी के 5 दिन बाद एक बार फिर से वह जेल की सलाखों के पीछे चली जाएंगी। हालांकि 22 फरवरी को उनकी जमानत पर फिर सुनवाई है। ऐसे में इस बात पर नजर होगी कि कोर्ट की ओर से उन्हें राहत मिलती है या नहीं।

पिंकी मीणा को 15 जनवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को तैयार करने में जुटे एक कॉन्ट्रैक्टर से 10 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक शिकायत के आधार पर राजस्थान के एंटी-करप्शन ब्यूरो ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था और उन्हें रंगे हाथों अरेस्ट किया गया था। इसके बाद से ही यह मामला चर्चा में है। जयपुर की घाटगेट जेल में उन्हें रखा गया था। इसी प्रकरण में दौसा एसपी रहे मनीष अग्रवाल को भी एसीबी पकड़ चुकी है। आईपीएस मनीष अग्रवाल पर कंपनी से 38 लाख की घूस लेने का आरोप है।

Tags: National newsrajasthan newsSDM Pinki Meenasdm pinki meena marriage
Previous Post

कोविड स्पेशल ट्रेन में लावारिस मिला नोटों से भरा बैग, बरामद हुए 1.40 करोड़ रुपए

Next Post

जोधपुर जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post

जोधपुर जेल में बिगड़ी आसाराम की तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

यह भी पढ़ें

Aparshakti Khurana reacts to social media platform ban

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन होने को लेकर अपारशक्ति खुराना ने दी प्रतिक्रिया

26/05/2021
Himachal Pradesh Elections

HP Elections: सुबह 11 बजे तक 17.98% वोटिंग, नड्डा ने पत्नी के साथ डाला वोट

12/11/2022
Shani Dev

साढ़े साती से हैं प्रभावित, तो शनि जयंती पर करें ये उपाय

01/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version