• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

Desk by Desk
17/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
फाफ डू प्लेसिस का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

फाफ डू प्लेसिस का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। डू प्लेसिस ने बताया कि वह 2021 और 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि वह वनडे क्रिकेट से फिलहाल संन्यास नहीं ले रहे हैं। 36 वर्षीय बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर कहा कि खेल के तीनों प्रारूप में अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है।

लेकिन अब समय है कि मैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दूं। अगर कोई 15 वर्ष पहले मुझसे कहता कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 टेस्ट खेलूंगा और टीम की कप्तानी करूंगा तो मुझे विश्वास नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्ष में दो आईसीसी टी20 विश्वकप होने हैं। इसलिए मेरा ध्यान इस प्रारूप पर केंद्रित हो गया है। मैं इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए अपनी क्षमता के अनुरुप खेलना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका को काफी कुछ दे सकता हूं।

काॅल्विन काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

डू प्लेसिस ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य के लिए मेरे वनडे क्रिकेट के कुछ प्लान नहीं है। मैं बस फिलहाल टी20 को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा हूं। डू प्लेसिस ने 22 नवंबर 2012 को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्होंने अपने करियर के 69 टेस्ट मैचों में 40.02 के औसत से 4,163 रन बनाए। टेस्ट में डू प्लेसिस ने 10 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। डू प्लेसिस ने 2016 से 2020 तक 36 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है, जिसमें 18 मुकाबलों में उसे जीत मिली है जबकि 15 में हार तथा तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

डू प्लेसिस हाल ही में पाकिस्तान के साथ संपन्न हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने रावलपिडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 17 तथा पांच रन बनाए थे। यह मुकाबला उनके टेस्ट करियर का आखिरी मैच रहा। डू प्लेसिस ने कहा, पिछले कुछ महीनों से मेरी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ चर्चा हुई जिसमें मैंने भविष्य पर बात की। मैं उन सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे टेस्ट करियर में मुझे प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि मैं अपने कोचों, टीम के सदस्य, सहायक स्टाफ और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे देश के लिए खेलना तथा उसका नेतृत्व करने का मौका दिया। यह काफी अच्छी यात्रा रही और मैं इसे किसी दिन साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

Tags: AnnouncementFaf du PlessisFormer Captainretirementsouth africatest cricketघोषणाटेस्ट क्रिकेटदक्षिण अफ्रीकापूर्व कप्‍तानफाफ डू प्लेसिससंन्यास
Previous Post

मीटू मामले में एमजे अकबर को बड़ा झटका, पत्रकार प्रिया रमानी बरी

Next Post

एनएसयूआई ने नौकरी न मिलने पर डिग्री वापस करने की दी चेतावनी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
नौकरी दो या डिग्री वापस लो Take a job or get a degree

एनएसयूआई ने नौकरी न मिलने पर डिग्री वापस करने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Hack

अगर आपके फोन में दिख रहे हैं ये साइन तो समझ जाएँ हैक हो गया है आपका मोबाइल

25/11/2022
Nia sharma

बर्थडे केक को लेकर ट्रोल हुई निया शर्मा, भड़के यूजर्स बोले- शर्म करो

19/09/2020
accident

सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंदते हुए खाई में पलटी तेज रफ्तार बस

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version