• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांध बनाकर गंगा की अविरलता को रोकना संकट को न्योता : चंपत राय

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
champat rai

champat rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि बांध बनाकर गंगा की निर्मलता और अविरलता को रोकने का सिलसिला यदि यूं ही जारी रहा तो भविष्य में प्राकृतिक आपदा की चुनौती को टालना मुश्किल होता जायेगा।

श्री राय ने गुरूवार को यहां गंगा समग्र की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह समाज से गंगा की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि गंगा जल आक्सीजन हाइड्रोजन के मिश्रण का नाम नहीं है बल्कि औषधीय तत्व समेटे जीवनी शक्ति का नाम है।

उन्होने कहा कि सभी भारतीयों को गंगा मां की रक्षा के लिए आगे आना ही होगा। किसी प्रकार जल एक निश्चित समय के बाद खराब हो जाता है लेकिन गंगाजल कभी खराब नहीं होता। रुड़की विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने गंगा पर बनाए जाने वाले बांध को लेकर अपनी चिंता प्रकट की है। यह सिलसिला आगे भी चलता रहा तो देश को गंभीर प्राकृतिक संकट का सामना करना होगा।

भाजपा सरकार कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं हो सकती : चौधरी

श्री राय ने गंगा समग्र के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक दोनों तटों पर बसे नगरो एवं गांव के लोगों की ओर से गंगा की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले एक बड़े अभियान का नाम गंगा समग्र है।

समारोह के अध्यक्ष अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि संतो के संकल्पों को पूरा करने का काम गंगा समग्र कर रहा है । उत्तर प्रदेश में बदायूं से बलिया तक गंगा के दोनों तटों पर प्रतिदिन आरती करने की योजना सराहनीय है । इससे निर्मल गंगा अविरल गंगा का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा की मुख्यधारा से ज्यादा जल गंगा की नहरों में है । इसके मुख्यधारा में अधिक जल छोडे जाने की आवश्यकता है।

श्री गिरी ने कहा कि विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल का दो ही सपना था, राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और गंगा का निर्मलीकरण। पहला सपना पूरा होने जा रहा है दूसरा भी सब के सहयोग से पूरा हो जाएगा। गंगा घाटों पर स्वच्छता के लिए उन्होंने नमामि गंगा योजना की मुक्त कंठ से सराहना की ।

विदेशी दूतों ने मेयर समेत पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों से की मुलाकात

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में निर्मल गंगा के लिए गंगा समग्र की योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया। गंगा समग्र के केंद्रीय महामंत्री डॉ आशीष गौतम ने गंगा समग्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

समारोह में गंगासमग्र के राष्ट्रीय संगठन सचिव मिथिलेश नारायण, संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश जी, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी, मोहन सिंह , गांव वासी क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अशोक उपाध्याय, प्रांत प्रचार प्रमुख मुरारजी त्रिपाठी, विहिप के मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्रा, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य दिनेश मणि त्रिपाठी , प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, गंगा समग्र के प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Tags: Champat RaiPrayagraj Newsup news
Previous Post

घर के बाहर खेल रहा मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
PFI members

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

यह भी पढ़ें

Om Birla

देश की सभी विधानसभाएं डिजिटल और पेपरलेस हो चुकी हैं : ओम बिरला

19/01/2026
double murder

परचून दुकानदार की गोली मारकार हत्या, चीनी खरीदने के बहाने आया था हत्यारा

12/11/2020
मिशेल ओबामा

मिशेल ओबामा बोलीं-डोनाल्ड ट्रम्प हमारे देश के लिए गलत राष्ट्रपति

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version