Main Sliderउत्तर प्रदेशकन्नौजक्राइम
दिनदहाड़े गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फ़ैली सनसनी
यूपी के कन्नौज जिले में सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव कुसुमखोर चौकी का तहसीपुर निवासी नीलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकलकर बाजार जा रहा था।
इस दौरान गांव के बाहर अज्ञात लोगों ने नीलेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक की हत्या के आरोप में निरुद्ध नीलेश जेल से करीब 5 माह पहले रिहा होकर आया था।
होटल में मृत पाए गए दमन और दीव के सांसद, पुलिस को आत्महत्या की आशंका
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मर्डर की सूचना मिली है पुलिस मौके पर भेजी गई है।




