• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ ट्रेलर है!’, संदिग्ध कार से मिली धमकी भरी चिट्ठी

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Antilia case

Antilia case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर बीते दिन मिली संदिग्ध कार से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच और एटीएस इस मामले को खंगालने में जुटे हैं। इस बीच गाड़ी से जो चिट्ठी बरामद की गई थी, उससे बड़ा खुलासा हुआ है।

संदिग्ध गाड़ी में मिली चिट्ठी में कहा गया है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’

आपको बता दें कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर बीते दिन एक स्कॉर्पियो कार मिली थी, जिसमें जिलेटिन स्टिक पाई गई थी। इसी के बाद यहां पर जांच की गई, सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इस गतिविधि को अंजाम देने के लिए लंबे वक्त से प्लानिंग की जा रही थी। आरोपी गाड़ी को घर के और भी करीब खड़ा करना चाहता था, लेकिन अधिक सुरक्षा के कारण ये नहीं हो सका। उसके द्वारा अंबानी परिवार की हलचल पर नज़र रखी जा रही थी, हर कॉन्वे को ट्रैक किया जा रहा था।

#UPDATE | The car (in which gelatin was placed) was stolen from Mumbai’s Vikroli area sometime back, its chassis number was damaged a bit but police managed to identify its real owner: Mumbai Police https://t.co/DX4AejlwvE

— ANI (@ANI) February 26, 2021

पालिका चुनावी रंजिश में सपा के पूर्व सभासद के भाई को गोलियों से भूना

जानकारी के मुताबिक, जो स्कॉर्पियो कार मिली है उसकी सीट पर मुंबई इंडियंस का बैग रखा था। मुंबई इंडियंस आईपीएल की क्रिकेट टीम है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं। इसी बैग में धमकी भरा लेटर रखा गया था। जिस व्यक्ति ने स्कॉर्पियो को यहां पार्क किया, वो गाड़ी खड़ी कर इनोवा कार में बैठकर चला गया।

इस मामले को लेकर पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी चाहता था कि वो सभी की नज़रों में आए, इसी तरह से ये सब ऐसे प्लान किया गया है। जिस कंपनी का जिलेटिन इस गाड़ी में था, वो नागपुर की कंपनी है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अब यहां जाकर मामले की जांच करेगी। मुंबई क्राइम ब्रांच की कुल 10 टीमें इस मामले की जांच करने में जुटी हैं। इस मामले में अभी तक 5 संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही एंटिलिया के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

दिन दहाड़े युवती को बुर्का पहना कर किया दूसरी बार किया किडनैप, मचा हड़कंप

आपको बता दें कि बीते दिन संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद ही मुंबई में एंटिलिया के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने घर के आसपास बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है। इसके अलावा मुकेश अंबानी के पास जो CRPF की सुरक्षा है, उसका भी रिव्यू किया जा रहा है।

CRPF के द्वारा मुकेश अंबानी के क्लोज प्रोटेक्शन में लगे जवानों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे सुरक्षा को और भी टाइट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस मामले को लेकर बीते दिन ही मुंबई में केस दर्ज कर लिया गया है और मुंबई क्राइम ब्रांच, एटीएस और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं. साथ ही आतंकी एंगल को भी खंगाला जा रहा है।

Tags: car antilia residencecar gelatin sticksIndia News in HindiLatest India News Updatesmukesh ambani antilia residenceMukesh ambani antilia residence gelatin sticksmukesh ambani latest newsmukesh ambani news today
Previous Post

पालिका चुनावी रंजिश में सपा के पूर्व सभासद के भाई को गोलियों से भूना

Next Post

रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दस यात्रियों की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
gonda-lucknow highway accident

रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दस यात्रियों की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

FBI

इस अमेरिकी सीरियल किलर के बारे में पढ़कर रह जाएंगे दंग

01/12/2020
CM Yogi

विधान सभा सत्र से पूर्व रविवार को सर्वदलीय बैठक

03/12/2022
Bank Holidays

फटाफट डिपॉजिट करा लें 2000 रुपये नोट, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version