• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रविदास जयंती: जानिए कौन थे गुरु रविदास? कैसे वह आम इंसान से बन गए संत

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
ravidas jayanti

ravidas jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संत रविदास की 644वीं जयंती आज यानी 27 फरवरी को है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, संत रविदास की जयंती माघ महीने की पूर्णमा को मनाई जाती है। मध्यकालीन भारतीय संत परंपरा में संत रविदास जी का विशिष्ट स्थान है। संत रविदास जी को संत रैदास और भगत रविदास जी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, गुरु रविदास जी का जन्म वर्ष 1398 में माघ महीने की पूर्णिमा के दिन वाराणसी के गांव में हुआ था। हालांकि उनके जन्म को लेकर कई विद्वानों का मत है कि 1482 से 1527 ईस्वी के बीच उनका जन्म हुआ था।

कौन हैं संत रविदास?

उनकी मां का नाम कलसा देवी और पिता का नाम श्रीसंतोख दास था। वो हमेशा लोगो बगैर किसी भेदभाव के प्रेम से रहने की शिक्षा देते थे। वो लोगों को सामाजिक छुआछूत से दूर रहने की शिक्षा देते थे। संत रविदास की जयंती के दिन उनके दोहे और भजन-कीर्तन गाए जाते है। इस दिन गंगा स्नाना का भी काफी महत्व है। रविदास जयंती के दिन उनको मानने वाले लोग गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ लेते हैं। साथ ही उनकी महान शिक्षाओं पर विचार विमर्श और अमल करते हैं। इस मौके पर कई जगह धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।

कैसे संत बने रविदास?

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, बचपन में रविदास अक्सर अपने दोस्तों के साथ खेला करते थे। लेकिन एक दिन उनका प्रिय दोस्त नहीं आया। रविदास उसे ढूंढते-ढूंढते उसके घर पर पहुंचे। वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनके दोस्त की मौत हो गई है। रविदास जी दोस्त के शव को देखकर बहुत दुखी हुए। अपनी सारी शक्ति समेट कर वो अपने दोस्त के शव को झकझोरते हुए बोले कि अरे उठो न, देखो मैं आया हूं, ये समय सोने में न गंवाओ, तुम्हें मेरे साथ खेलने चलना होगा। उनके इस तरह कहने पर मृतक दोस्त अचानक से उठ खड़ा हुआ जिसे देखकर आस-पास के लोग हैरान रह गए।

इससे लोगों को इस बात का एहसास हो गया कि बालक रविदास कोई साधारण इंसान नहीं है। उसे दिव्य शक्तियां प्राप्त हैं। समय के साथ-साथ रविदास जी का मन भगवान राम और कृष्ण की भक्ति में रमता चला गया। वो लोगों को उपदेश करते और सामाजिक हित के काम करते करते लोगों के बीच संत के रूप में विख्यात हुए।

Tags: guru ravidas jayantiravidas jayantiravidas jayanti 2021
Previous Post

माघ पूर्णिमा आज, इस दिन दान करने से मिट जाएंगे सभी पाप, जानिए महत्त्व

Next Post

तीन वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में देश में नम्बर वन है यूपी : शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Main Slider

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री

23/09/2026
Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
Next Post
surya pratap shahi

तीन वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में देश में नम्बर वन है यूपी : शाही

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated

चुनाव से पहले योगी सरकार लखनऊ को देगी ‘आउटर रिंग रोड’ का सबसे बड़ा तोहफा

05/06/2021
NITI Aayog praises Yogi model

WHO के बाद अब नीति आयोग ने की योगी माडल की तारीफ

14/05/2021
Scholarship

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने 8 वर्षों में बदली लाखों छात्रों की तकदीर

26/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version