• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक-टैंकर की आमने-सामने की टक्कर से लगी आग, ड्राइवर व कंडक्टर की जलकर मौत

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के चुरू के करीब नेशनल हाइवे-52 पर आमने-सामने से हुई ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में बाद आग लग गई, जिससे एक ट्रक में सवार दो लोग जिंदा जल गए। इस हाउसे में हरियाणा के गुहाडा के कतारा सिंह व नपे सिंह की मौत हो गई। हादसे में दूसरे ट्रक के लोगों की मौत की भी आशंका है, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस भीषण दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया, जिससे रात को दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जानकारी के मुताबिक, चूरू के गांव सिरसला के पास NH 52 पर रिफाइंड तेल से भरे टैंकर और ट्रक की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोगों के जिंदा जल जाने की दुधवाखारा पुलिस ने पुष्टि की है। टैंकर में रिफाइंड तेल होने के कारण देखते ही देखते दोनो ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए।

आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है टैंकर के कैबिन में मौजूद ड्राइवर और परिचालक को नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला और दोनो कैबिन के अंदर ही जिंदा जल गए।

दारू पार्टी के दौरान चली गोली से हुई छात्र की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

आग लगने के बाद दोनो ट्रकों से हुए धमाके और उठते धुंए को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. दुधवाखारा पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। प्रारंभिक रूप से हरियाणा के गुहाडा गांव के कतारा सिंह और नपे सिंह के रूप में हुई है, हालांकि 4 घंटे तक लगी भीषण आग के बाद सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। दूसरे ट्रक में पुलिस को किसी व्यक्ति के अवशेष तक नहीं मिले हैं, पुलिस ट्रक की डिटेल के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस हादसे में अन्य लोगों के मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भीषण सड़क हादसा शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची दुधवाखारा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू के प्रयास किये लेकिन ट्रक से धमाके होने के कारण कोई ट्रक के पास तक नहीं जा पाया। सूचना के बाद सिरसला गांव बस स्टैंड पहुंची चूरू और राजगढ़ की दो दमकलों ने करीब 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

1 मार्च से शुरू होगा दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण, खुद ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

इस दौरान एनएच 52 जाम हो गया और वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं, हालांकि पुलिस ने रास्ता डायवर्ट भी किया लेकिन देर रात 1:30 बजे तक जेसीबी, क्रेन आदि साधनों से जले हुए वाहनों के मलबे को हटाकर एनएच 52 पर वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जा सका।

Tags: accident newscrime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

दारू पार्टी के दौरान चली गोली से हुई छात्र की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

हॉस्टल की छत से गिरकर मेडिकल छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
Harjot Singh
पंजाब

NEET में सरकारी स्कूलों का कमाल, पंजाब के 882 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

20/07/2026
Tripura DGP Anurag Dhankhar commits suicide
नई दिल्ली

DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
A midnight rampage of hooliganism in Jaipur
क्राइम

शराब के नशे में धुत बदमाशों का तांडव, लाठी-डंडों से हमला; फिर कार से लोगों को रौंदा

20/07/2026
Next Post
Career Dental Medical College student

हॉस्टल की छत से गिरकर मेडिकल छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

उमा भारती

उमा भारती ने 12 ट्वीट में याद किया राम मंदिर निर्माण के संघर्ष का इतिहास

03/08/2020
Maa Lakshmi

मां लक्ष्‍मी को नाराज करते हैं आपके ये काम, बिगड़ जाती है तकदीर

25/06/2021
Amla Navami

आज अक्षय नवमी पर बन रहे हैं बेहद शुभ संयोग, पूजा का मिलेगा दोगुना फल

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version