• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ पूर्णिमा: संगम तट पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
flower showers on devotee

flower showers on devotee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माघ पूर्णिमा पर आज, शनिवार (27 फरवरी) को करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पर आस्था का डुबकी लगाई। इस दौरान संगम नगरी प्रयागराज में हर तरफ भक्ति का रंग छा गया। बता दें कि माघ मेले के पांचवे स्नान के लिए शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का का जन सैलाव पहुंचने लगा था। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा खासी व्यवस्था की गई थी।

गंगा के प्रमुख घाटों के साथ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। तो वहीं, माघ पूर्णिमा के मेले को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर है।

#WATCH: Prayagraj District Administration showers flower petals on devotees at Triveni Sangam, on the occasion of ‘Magh Purnima’. pic.twitter.com/tpjlP6xfiN

— ANI UP (@ANINewsUP) February 27, 2021

माघ पूर्णिमा पर हुई पुष्प वर्षा

माघ पूर्णिमा पर आए श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। यह पुष्प वर्षा प्रयागराज जिले प्रशासन की हेलीकॉप्टर के माध्यम से की। योगी सरकार की तरफ माघ पूर्णिमा पर आए श्रद्धालुओं के ऊपर ये पुष्प वर्षा कराई गई थी। हेलीकॉप्टर से सुबह 8:30 बजे ये पुष्प वर्षा शुरू हो गई थी। बता दें कि कल्पवासियों की आखरी डुबकी को योगी सरकार ने सुखद और भावपूर्ण बनाने की कोशिश की। गुलाब की पंखुड़ियां लेकर सुबह से ही पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर संगम के लिए उड़ान भरने लगे।

माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ ही संयम, श्रद्धा एवं कायाशोधन का कल्पवास समाप्त

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान पर्व को देखते हुए इस बार भी संगम समेत गंगा के सभी आठ स्नान घाटों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोक दी गई है। ड्रोन से स्नान घाटों समेत पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। देर रात आरएएफ, पीएसी, पुलिस समेत करीब चार हजार जवानों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया था।

माघ पूर्णिमा पर होती है पुण्य फलों की प्राप्ति

कहते है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान देने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। वैसे तो साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, जिसमें पूर्ण चंद्रोदय होता है लेकिन माघ महीने की पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। विष्णु पुराण में भगवान विष्णु ने माघ माह को मासोत्तम मास की संज्ञा दी है। अर्थात् सभी मास में माघ मास सवोत्तम होता है। इसलिए काम्य संकल्प के साथ यदि इस पूरे माह स्नान-व्रतादि किए जाएं तो सर्वत्र लाभ प्राप्त होता है। अब पूरा माघ माह बीतने को है, अनेक लोगों ने पूरे माह माघ स्नान किया भी होगा, लेकिन जो पूरे माह इससे वंचित रह गए, वे माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करके पूरे माह का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags: flower showers on devoteeMagh PurnimaMagh Purnima 2021Prayagraj Newsup news
Previous Post

माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ ही संयम, श्रद्धा एवं कायाशोधन का कल्पवास समाप्त

Next Post

शर्ट चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही के मामले में नया मोड, इंस्पेक्टर ने लिखाई FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
constable stole shirts

शर्ट चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही के मामले में नया मोड, इंस्पेक्टर ने लिखाई FIR

यह भी पढ़ें

sanjay singh

जीएसटी छापों की आड़ में पुलिस कर रही है वसूली: संजय सिंह

21/12/2022
Sealed

अवैध डाइग्नोस्टिक सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

04/12/2022
Car-Truck Collision

कार और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की दर्दनाक मौत

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version