• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड में फंसे मंत्री का इस्तीफा, दिया ये बड़ा बयान

Desk by Desk
03/03/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
कर्नाटक सेक्स सीडी कांड

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक। कर्नाटक की राजनीति में सेक्स सीडी ने भूचाल ला दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी जारी करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री रमेश जारकीहोली ने महिला का नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया है। हंगामा बढ़ता देख रमेश जारकीहोली बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

महिला उत्पीड़न के मामलों में सरकार असंवेदनशील और लापरवाह : मायावती

सेक्स सीडी कांड में आरोपी मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा। इसमें कहा कि मुझ पर लगे आरोपों का सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। इससे पहले, जारकीहोली ने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। यह सीडी फर्जी है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। वे किसी को नहीं जानते।

We have seen treachery, vendetta, honey trap, blackmailing as the motive behind such videos. The truth will come out after an investigation: on Karnataka Dy CM CN Ashwath Narayan on Cabinet Minister Ramesh Jarkiholi's alleged involvement in the sex tape case pic.twitter.com/IKCmw0Ejcs

— ANI (@ANI) March 3, 2021

सीडी के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तत्काल प्रभाव से रमेश जारकीहोली का इस्तीफा लेना चाहिए। साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि हमने साजिश के तहत ऐसे वीडियो बनाकर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कई मामलों को देखा है। जांच के बाद सच सामने आएगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।

 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी , बोले-यह शर्मनाक

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर यह सच है, तो यह शर्मनाक है। हम नेताओं को नैतिक रूप से सही होने की जरूरत है। यही भाजपा की नीति है।

जानें क्या है मामला?

सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने बताया कि महिला के परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर उनसे संपर्क किया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया है। मंत्री बाद में अपने वादे से मुकर गए।

दिनेश कल्लाहल्ली ने सीडी के मामले में पुलिस कमिश्नर कमल पंत से मंगलवार को मुलाकात की, जहां उन्हें कब्बन पार्क पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है। कल्लाहल्ली ने कहा कि मैं इस सिलसिले में वकील से मिला। वकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलने की सलाह दी और सीडी उन्हें सौंपने को कहा है। हम चाहते हैं कि इस मामले की सच्चाई सामने आए।

An inquiry is being conducted as per law. Our Party will take a decision on taking action against him: Karnataka Home Minister B Bommai on Cabinet Minister Ramesh Jarkiholi pic.twitter.com/SqFg2LIkda

— ANI (@ANI) March 3, 2021

कर्नाटक के गृह मंत्री बी बोम्मई ने कहा कि जांच के बाद होगी कार्रवाई

कर्नाटक के गृह मंत्री बी बोम्मई ने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कानून के अनुसार जांच की जा रही है। रमेश जारकीहोली पर हमारी पार्टी फैसला लेगी।

Tags: allegationsb bommaiBengalurubjpcabinet minister ramesh jarkiholicdcd relasedchief minister bs yediyurappacomplaintcongressControversyfavourshome minister b bommaiIndia News in Hindijobjobskarnatakakarnataka chief ministerKarnataka ministerkptclLatest India News Updatesministerminister ramesh jarkiholipralhad joshiramesh jarkiholiSexsex actssex videosexual harassmentSocial ActivistWater Resourceswomanकर्नाटक में मंत्री का इस्तीफाकर्नाटक सेक्स सीडी कांडरमेश जारकीहोली
Previous Post

शिक्षामित्रों को मिल सकती है स्थायी सरकारी नौकरी, इस तरह मिलेगा मौका

Next Post

यूपी में कोरोना कंट्रोल, 873 कन्टेनमेंट जोन व 77 नये मामले: नवनीत सहगल

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
नवनीत सहगल navneet sehgal

यूपी में कोरोना कंट्रोल, 873 कन्टेनमेंट जोन व 77 नये मामले: नवनीत सहगल

यह भी पढ़ें

Numerical Horoscope

इन मूलांक वालों के दुश्मन भी बनेंगे दोस्ती, पढ़ें गुरुवार का अंक राशिफल

15/02/2024
रिजर्व बैंक गवर्नर कोरोना पॉजिटिव Reserve Bank Governor Corona Positive

आरबीआई लोन मोरेटोरियम को 31 अगस्त से आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं

30/08/2020
उर्वशी रौतेला दिखेगी भानुप्रिया’

Urvashi Rautela ने कोरोना टेस्ट से पहले घबराहट में की ऐसी हरकत

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version