• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतीश शाह ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहली डोज़, कहा- VIP एंट्रेस न लेने पर पड़ी डांट

Writer D by Writer D
04/03/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Satish Shah

Satish Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेलीविजन और फिल्मों के मशहूर अभिनेता सतीश शाह ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए दी  है। वहीं उन्होंने टीका लगावाने के बाद अपना अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वीआईपी एंट्रेस का इस्‍तेमाल करने के बजाय उन्‍होंने कड़ी धूप में तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहना चुना। इसके लिए उन्हें फटकार भी लगी है।

सतीश शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘कोविड 19 वैक्‍सीन के लिए  मैंने वीआईपी एंट्रेस का इस्‍तेमाल नहीं किया। टीका लेने के लिए करीब 3 घंटे तक लाइन में खड़ा रहा। बाहर तो काफी बवाल था, लेकिन अंदर सबकुछ अनुशासन के साथ होता दिखाई दिया। वीआईपी एंट्रेस नहीं लेने के लिए मुझे डांट भी पड़ी लेकिन आरके लक्ष्‍मण के कॉमन मैन की तरह व्‍यवहार करना अच्‍छा लगा।’

देश में कोरोना टीकाकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है। 60 साल से ज्यादा और 45 साल तक के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक मार्च से दूसरे फेज का टीकाकरण किया जा रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड कई सेलेब्स भी शामिल हैं।

पवन सिंह का गाना ‘घासाई रंग सगरी’ रिलीज, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

गौरतलब है कि बीते साल जुलाई में सतीश शाह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद 28 जुलाई को उन्हें डिस्टार्ज कर दिया गया था। हालांकि सुरक्षा कारणों से सतीश शाह ने 11 अगस्त तक के लिए खुद को क्वारंटीन रखने का निर्णय लिया है। ये बात भी एक्टर ने ट्वीट कर जरिए अपने फैन्स को बताया था। सतीश ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक ट्वीट कर नानावती अस्पताल के स्टाफ का भी शुक्रिया अदा किया था। सतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे स्वास्थ्य को सामान्य करने के लिए लीलावती अस्पताल के स्वर्गदूतों को धन्यवाद नहीं दे सकता। भगवान आप सभी का भला करें।’

सतीश शाह ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘ये जो है जिंदगी’ सहित कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। ‘साराभाई’ में सतीश के किरदार इंद्रवदन को काफी पसंद भी किया गया था। इसके अलावा सतीश जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’  ‘कल हो ना हो’ , ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘हमशक्ल्स’, ‘रा. वन’, ‘मालामाल’, ‘ओम शांति ओम’,  ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Tags: Corona vaccinationEntertainment newssatish shah
Previous Post

यूपी विधानसभा गेट नंबर 7 के पास दरोगा ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Next Post

राकेश रोशन ने ली कोविडशील्ड की पहली डोज, शेयर की तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
Rakesh Roshan

राकेश रोशन ने ली कोविडशील्ड की पहली डोज, शेयर की तस्वीर

यह भी पढ़ें

atm robbery

बदमाशों ने एटीएम को तोड़ कैश लूटने की करी कोशिश

28/01/2022
cm yogi

उत्तर प्रदेश बनेगा जैव ईंधन उत्पादन का मॉडल राज्य : मुख्यमंत्री

21/08/2022
kapil dev agarwal

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आईटीआई के माध्यम से पूरा किया जाए : कपिल देव

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version