Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमझाँसी

25 हजार के इनामी गांजा तस्कर को पुलिस और STF ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को नवाबाद थाना पुलिस ने प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मिलकर 25 हजार के ईनामी गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी सिटी) विवेक त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों को बताया कि नवाबाद थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रुप से तड़के ईलाईट चौराहे के पास से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिस पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

पकड़े गये तस्कर को थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम सतेन्द्र पंडित उर्फ सत्तू पंडित निवासी परसूती गढ़री थाना सुरीर जिला मथुरा बताया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रिलायंस अपने कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा खर्च उठाएगा : नीता अंबानी

बताया गया कि एक नवम्बर 2020 को पुलिस ने हाईवे पर सखी के हनुमान मंदिर के पास से एक ट्रक से लगभग साढे आठ किलो गांजा पकड़ा था और इसके साथ ही दो तस्कर भी पकड़े गये थे लेकिन दो भाग निकले थे। फरार दो तस्करों में से एक सत्तू पंडित भी था। पकडे गये दो गांजा तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। फरार सत्तू पर 25 हजार का ईनाम घोषित था, इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Related Articles

Back to top button