• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरठ किसानों के हक की लड़ाई को संघर्ष के पसीने से सींचने वाली धरती : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
07/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, खेल, मेरठ, राष्ट्रीय
0
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक दम है तब तक किसानों के लिये लड़ेंगी। चाहे 100 दिन हों या 100 साल। कांग्रेस महासचिव श्रीमती वाड्रा रविवार को यूपी में मेरठ के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत को जय जवान जय किसान से महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ की धरती 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही है। अंग्रेजी हुकूमत ने उस समय मेरठ और आस पास के क्षेत्रों के किसानों पर भारी दमन किया था और सैकड़ों किसानों को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : कांग्रेस, द्रमुक ने सीट बंटवारे को दिया अंतिम रूप

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरठ की धरती दमनकारी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह एवं किसानों की हक की लड़ाई को संघर्ष के पसीने से सींचने वाली धरती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी अंग्रेजों की ही तरह सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था और भाजपा सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। तीनों कृषि कानून ऐसे कानून हैं जिससे किसान की खेती बुरी तरह प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कृषि कानून सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने वाले हैं।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, पाकिस्तान, चीन घूमकर आये लेकिन उनके पास दिल्ली के बार्डर पर बैठे किसनों के लिये समय नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के किसान का आदर करना चाहिए जो देशवासियों को अन्न मुहिया करता है।

एमएसपी के तहत गेहूं खरीद की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 16 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे हैं जबकि संसद के सौन्द्रीयकर्ण के लिए 20 हजार करोड़ रखे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश का बकाया 15 हजार करोड़ है और उत्तर प्रदेश का बकाया 10 हजार करोड़ है साथ ही किसान बीमे से 26 हजार करोड़ का क्या हुआ इसका जवाब मोदी जी नहीं दे रहे हैं।

प्रियंका वाड्रा आज दिल्ली से सड़क मार्ग से मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए दोपहर करीब दो बजे कैली गांव पहुंचीं थीं और ट्रैक्टर पर सवार होकर मंच स्थल पहुंची। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद, समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Tags: priyanka gandhiचीनपाकिस्तानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीं
Previous Post

पुड्डुचेरी की जनता लोकतंत्र के हत्यारों को चुनाव में सबक सिखाएगी : नारायणसामी

Next Post

देश के इस हाइटेक किडनी डायलिसिस अस्‍पताल, इलाज-खाना सब ​कुछ फ्री मिलेगा

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post
किडनी डायलिसिस अस्‍पताल

देश के इस हाइटेक किडनी डायलिसिस अस्‍पताल, इलाज-खाना सब ​कुछ फ्री मिलेगा

यह भी पढ़ें

kaushal kishore

होम आइसोलेट लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिला तो धरने पर बैठ जाऊंगा : कौशल किशोर

24/04/2021
कैसे पहचाने मैसेज असली या नकली? TRAI ने फ्रॉड से बचने के लिए बताई ये जरूरी बात

ऐसे पहचाने मैसेज असली या नकली? फ्रॉड से बचने के लिए जानें ये जरूरी बात

23/12/2025
gold mine

सोने की खदान धंसने से पांच की मौत, 70 से अधिक लोग लापता

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version