• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोनभद्र: मकान की खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ मूर्तियां, ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र
0
rare sculptures found

खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ मूर्तियां

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गुरुवार की देर शाम कुछ लोगों के द्वारा मकान बनाने के लिए पास के ही जमीन से खुदाई कर के मिट्टी निकाल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी में दबी हुई काले रंग की कुछ दुर्लभ प्रतिमाएं मिलीं। आनन फानन खबर आस पास के गांवों तक फैल गयी जिसके बाद मूर्ति देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो मूर्ति अति प्राचीन प्रतीत होती है। जो कि किसी देवी देवताओं की कृपा के कारण मिली है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि स्थानीय तौर पर ये गांव नल राजा के अधीनस्थ था, जिसकी वजह से ये प्रतिमाएं नल राजा ने लगवाई होंगी। फिलहाल जो भी कारण हो देवी देवताओं की प्रतिमाएं मिलने से क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन के साथ पूजा पाठ भी शुरू हो गया है। वहीं, स्थानीय पन्नूगंज थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है। अब देखना है कि, पुरातत्व विभाग से क्या कोई अधिकारी इस मूर्तियों के विषय में जानकारी करने आता है कि नहीं, क्षेत्रवासियों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

लोगों ने पूजा-पाठ शुरू कर दी

बता दें कि, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पारस गिरी अपने मकान बनाने के लिए मिट्टी की खुदाई करवा रहे थे। तभी खुदाई के दौरान एक चीज टकराई जब उसको बाहर निकाला गया तो वो काफी पुरानी काले रंग की प्रतिमा थी। प्रतिमा को साफ सुथरा करवाने के बाद पता चला कि, कई देवी देवता की मूर्ति उस प्रतिमा में बना हुआ है। प्रतिमा में भगवान शंकर, पार्वती, हनुमान, विष्णु आदि देवताओं की मूर्ति दिख रही है। जिसके बाद क्षेत्र में मूर्ति मिलने की सूचना आग की तरह फैल गयी। फिलहाल ग्रामीणों ने पारश गिरी के मकान के बाहर ही प्रतिमा को धो पोछकर रखकर पूजा पाठ शुरू कर दिया है। वहीं, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, मौके पर अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुँचा है।

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

कई देवी देवताओं की मूर्ति

वहीं, पारश गिरी ने बताया कि, मकान बनाने के लिए मिट्टी निकाल रहे थे खुदाई के दौरान काले रंग की लगभग दो फीट की मूर्ति मिली है। मूर्ति में शंकर, पार्वती , विष्णु , हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी हुई है। इस मूर्ति के मिलने से कुछ लोग देवी कृपा तो कुछ लोग नल राजा के नजदीक होने की कारण यह मान रहे हैं। नल राजा के नजदीक होने के कारण यह पुरानी मूर्तियां मिली हैं। हम लोगों के द्वारा इसकी सूचना पन्नूगंज थाना के प्रभारी को दी गयी है। वहीं, अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है. ये मूर्ति देखने से आदि कालीन लगती हैं। ऐसी मूर्ति शिवद्वार, खजुराहो व अन्य देश के कुछ जगहों पर देखने को मिलती हैं।

डॉयल 112 ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा किया : सीएम योगी

स्थानीय ग्रामीण सूरज गिरी ने बताया कि मूर्ति अति प्राचीन लग रही हैं, जो कि काले रंग के पत्थर से बना हुआ है। वहीं, अगर कुछ लोगों की माने तो मूर्ति 13वीं सदी की लग रही है। हालांकि, ये जांच का विषय है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि, नल राजा का यहां राज पाठ था। हो सकता है कि, नल राजा ने भगवान की मूर्ति स्थापित करवाई हो। जो भी कारण है हम लोगों ने मूर्ति को खूब अच्छी तरह धो कर पूजा पाठ करके मूर्ति को रख दिया है।

वहीं, शोधकर्ता व इतिहासकार दीपक कुमार केशरवानी ने बताया मूर्ति भगवान विष्णु के दशाअवतार की लग रही है। वहीं, एक ही प्रतिमा में भगवान विष्णु के दस अवतार को दिखाया गया है और ये मूर्ति देखने से आठवीं से दशवीं शताब्दी की लग रही है।

Tags: rare sculptures foundsonbhadra newsup news
Previous Post

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

Next Post

अर्जुन गौड़ ने महिला सशक्तीकरण को अगले स्तर पर ले जाने के लिए किया प्रोत्साहित

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
महिला सशक्तीकरण

अर्जुन गौड़ ने महिला सशक्तीकरण को अगले स्तर पर ले जाने के लिए किया प्रोत्साहित

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान

ट्रिपल तलाक पीड़िता को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे : शिवराज

22/08/2020
Earthquake

इस देश में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप, मापी गई, सुनामी का अलर्ट

24/04/2023
Ahmed Patel passed away

अहमद पटेल के निधन पर बोली सोनिया गांधी- मैंने एक वफादार सहयोगी खो दिया

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version