• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब पीने के विवाद में बदमाशों ने चाय विक्रेता को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
shot

चाय विक्रेता को गोली मारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब पीने के विवाद ने एक चाय विक्रेता को गोली मार दी गई। इससे चाय विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिर, परिजनों की मदद से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नदेसर क्षेत्र का है, जहां शराब के नशे में धुत मनबढ़ों ने चाय विक्रेता अशोक कुमार गुप्ता को गोली मार दी। इसके बाद अशोक कुमार गुप्ता को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अमित पाठक ने घटनास्थल का मुआयना करके अस्पताल में घायल का हाल जाना। वहीं, चाय विक्रेता के भतीजे की तहरीर पर कैंट थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत वृद्धि पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित

दरअसल, नदेसर निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता की मंदिर के पास चाय की दुकान है। दोपहर में करीब 12:30 बजे उनकी दुकान पर कार से शाहिद और उसका साला बबलू पहुंचे। इधर दुकान के बगल में मोटर पार्ट्स विक्रेता और सारंग तालाब निवासी सुखविंदर उर्फ अमन भी वहां पहुंचा। सभी शराब पीने लगे। इस बीच विवाद होने पर गोली चली जो चाय विक्रेता के सीने में दाहिनी ओर लगी। घटना के बाद कार सवार भाग गए और सुखविंदर अपनी दुकान पर चला गया। घायल चाय विक्रेता जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अशोक के दो बेटे शिवम और उमंग हैं, जो कार स्पेयर्स की दुकान पर मजदूरी करते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है।

वहीं, कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि चाय विक्रेता के भतीजे की तहरीर तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके एक आरोपित सारंग तालाब निवासी सुखविंदर उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाय विक्रेता को गोली लग गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश नहीं आई है।

Tags: crime newsNational newsvaranasi news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत वृद्धि पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 1 बजे तक स्थगित

Next Post

महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज की सिक्योरिटी कवर महिलाओं के हाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
cm shivraj international womens day

महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज की सिक्योरिटी कवर महिलाओं के हाथ

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया युवाओं से खिलवाड़, भाजपा बना रही पेपर लीक पर कड़ा कानून: मुख्यमंत्री

28/07/2026

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version