Main Sliderउत्तर प्रदेशबरेली

महिला दिवस पर बरेली दिल्ली हवाई सेवा शुरू, मुंबई-बेंगलुरु उड़ान भी जल्द

महिला दिवस के मौके पर बरेली हवाई अड्डे से दिल्ली के लिये एयरलाइंस एयर लाइन ने प्रतीकात्मक हवाई सेवा शुरू कर दी है जबकि 10 मार्च से इस मार्ग पर सप्ताह में चार दिन नियमित सेवाएं संचालित होंगी।

एलाइंस एयरलाइंस ने दिल्ली बरेली सेवा शुरू करने के साथ ही पहली उड़ान महिला पायलट द्वारा की भरी गई। इसमें खास बात यह रही कि इंजीनियर पायलट, एयर होस्टेज और अन्य तकनीकी व्यवस्था से जुड़े स्टाफ में भी महिला कर्मी ही शामिल की गई। साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट आफ अथॉरिटी और एयरलाइंस ने महिला अधिकारी कार्यक्रम में तैनात की थी।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहली उड़ान में यात्री और खास मेहमानों को लेकर पहुंचे। बरेली एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अगवानी की और बरेली से दिल्ली एयरक्राफ्ट को हर रवाना कराया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि दिल्ली बरेली दिल्ली सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

हथियारबंद बदमाशों से लड़ने वाली वसुंधरा को मिली पुलिस उपनिरीक्षक पर नियुक्ति

उन्होंने बताया कि बरेली से हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेश में आठवां शहर बन गया है। गंगवार ने बताया कि बरेली से बेंगलुरु मुंबई लखनऊ प्रयागराज आदि प्रमुख शहरों को बरेली से हवाई सेवाएं जल्द शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button