• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाटला हाउस एनकाउंटर: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस, वाम दलों और ममता पर बड़ा हमला

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को दोषी करार दिया है। हालांकि उसकी सजा पर फैसला 15 मार्च को आएगा। इसी पर मंगलवार को भाजपा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस, वाम दलों और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

प्रसाद ने कहा कि कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि बाटला हाउस एनकाउंटर फर्जी नहीं था। उन्होंने कहा कि क्या अब भी सोनिया गांधी के आंसू निकल रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी पर हमला करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उस समय ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बाटला हाउस एनकाउंटर सच साबित हुई तो वह राजनीति छोड़ देंगी। अब भाजपा पूछ रही है कि आप राजनीति कब छोड़ रही हैं?

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद की लड़ाई के मामले में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई। दिल्ली में हुई भीषण आतंकी हमले में पुलिस की हिम्मत को तोड़ने की कोशिश की गई। यही नहीं, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरिज खान उर्फ जुनैद ये बाटला हाउस एनकाउंटर के अलावा 2007 में यूपी के लखनऊ कोर्ट ब्लास्ट, फैजाबाद और वाराणसी ब्लास्ट में भी शामिला था।

केजरीवाल सरकार ने 69000 करोड़ का ‘देशभक्ति’ बजट पेश किया, दिल्ली की जनता को मुफ्त वैक्सीन

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि साल 2008 में दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और यूपी की अदालतों में जो धमाके हुए थे उसके मुख्य साजिशकर्ता का नाम आरिज खान था। भाजपा ने वोटबैंक का आरोप लगाते हुए कहा कि बाटला हाउस कांड को समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट पार्टी, ममता ने नेशनल इश्यू बनाया था। क्या मतलब है इसका? क्या वोटबैंक के लिए आतंकवाद की लड़ाई को इस तरह से कमजोर किया जाएगा?

क्या ये पार्टियां जनता से माफी मांगेंगी?

इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज जब देश की न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा एक बहुत बड़े आतंकवादी को 100 से अधिक गवाही, साइंटिफिक एविडेंस, मेडिकल एविडेंस के आधार पर बड़ी सजा मिली है, तो क्या ये सभी पार्टियां देश की जनता के सामने माफी मांगेगी?

क्या है मामला ?

आरिज खान को दिल्ली पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर केस के आरोपी आरिज को 2018 में नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। आतंकी आरिज खान को बाटला हाउस एनकाउंटर में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या के लिए दोषी पाया गया है। आतंकी आरिज खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद का रहने वाला है।

Tags: aarij khanaarij khan batla houseBatla HouseBatla House encounterbjpcongressIndia News in HindiLatest India News UpdatesMamata BanerjeeRavi Shankar Prasadsaket court delhiUnion Minister Ravi Shankar Prasadआरिज खानबाटला हाउसबाटला हाउस एनकाउंटररविशंकर प्रसादसाकेत कोर्ट
Previous Post

केजरीवाल सरकार ने 69000 करोड़ का ‘देशभक्ति’ बजट पेश किया, दिल्ली की जनता को मुफ्त वैक्सीन

Next Post

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू कपूर ने की पुष्टि

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
Next Post
ranbeer kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हुए कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू कपूर ने की पुष्टि

यह भी पढ़ें

सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

25/12/2020
corona vaccines

वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, 2 अरब डोज का आंकड़ा किया पार

17/07/2022
चिराग पासवान chirag paswan

नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाईं : चिराग

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version