• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन की एसटीएफ रिमांड पर रहेंगे पीएफ़आई के दोनों सदस्य

Writer D by Writer D
09/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
PFI members

PFI members

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन एसटीएफ रिमांड पर रहेंगे पीएफ़आई के दोनों सदस्यउत्तर प्रदेश में मथुरा की एक अदालत ने पीएफआई के दो अभियुक्तों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर देने की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मथुरा अनिल कुमार पाण्डे ने पुलिस कस्टडी रिमान्ड देने के एसटीएफ के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दोनो अभियुक्तों को दो दिन के पीसीआर में देने का आदेश दिया है। पीसीआर की अवधि 10 मार्च को 12 बजे से 12 मार्च को 12 बजे तक रहेगी।

एसटीएफ की ओर से पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिरोही ने अदालत में कहा था कि अन्सद बदरूद्दीन एवं फिरोज खान ने पीएफआई के सदस्य पत्रकार सिद्दीक कप्पन एवं तीन अन्य के फन्डिंग मामले में सहभागिता स्वीकार की है इसलिए उनका पीसीआर लिया जाना आवश्यक है।

एडमिशन का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल

उधर बचाव पक्ष के अधिवक्ता मधुबन दत्त चतुर्वेदी ने सर्वोच्च न्यायालय की दो नजीरों को पेश करते हुए कहा था कि चूकि एसटीएफ के पास आरोपियों पर लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई ठोस सबूत नही है इसलिए उन्हें पीसीआर नही दी जानी चाहिए।

अदालत ने बचाव पक्ष की उन दो दलीलों को भी एक प्रकार से स्वीकार नही किया है जिनमें कहा गया था कि चूंकि दोनेा अभियुक्त केरल के रहने वाले हैं और हिन्दी भाषा को नही समझते हैं इसलिए पूछताछ के दौरान उनके लिए अनुवादक की व्यवस्था कर देनी चाहिए और पीसीआर में पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की विडियो रिकार्डिंग कराई जानी चाहिए।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में यह जरूर कहा है कि यदि बचाव पक्ष के वकील चाहें तो दोनो अभियुक्तों की एसटीएफ द्वारा की जानेवाली पूछताछ के दौरान वे कुछ दूरी पर रह सकते हैं। न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को दोनो अभियुक्तों को एसटीएफ को सौंपने के पहले तथा उनसे वापस लेने के पहले उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराना सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है।

आशुतोष टंडन ने मुरादाबाद में किया 52 योजनाओं का शिलान्यास व आठ का लोकार्पण

डीजीसी शिवराम सिंह ने बताया कि 10 मार्च को जेल में बन्द अभियुक्त रऊफ शेरिफ की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। उस पर हाथरस में बलात्कार के बाद एक महिला की मृत्यु से बने वातावरण को खराब करने के लिए अभियुक्त अतीकुररहमान एवं तीन अन्य को धन बांटने का आरोप है। इस मामले में देशद्रोह जैसे गंभीर अपराधों में 5 अक्टूबर को मथुरा जिले के मांट थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए पीएफआई के सदस्यों अतीकुररहमान, मसूद, आलम एवं पत्रकार सिद्दीक कप्पन के साथ ही अभियुक्त रऊफ शेरिफ भी मुलजिम बन चुके हैं। इसी कारण अब पांचो अभियुक्त न्यायिक हिरासत में मथुरा जेल में बन्द हैं।

Tags: crime newsPFI membersSTF remandup news
Previous Post

एडमिशन का झांसा देकर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल

Next Post

इस्तीफा देने के बाद ‘जमीन’ पर बैठे त्रिवेन्द्र रावत, समर्थकों संग किया मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
trivendra rawat

इस्तीफा देने के बाद 'जमीन' पर बैठे त्रिवेन्द्र रावत, समर्थकों संग किया मंथन

यह भी पढ़ें

Mayawati, CM Yogi

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का आज 68वां जन्मदिन, सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

15/01/2024
murder

प्रेम में बाधा बने पति की हत्या, प्रेमी संग कातिल पत्नी फरार

30/05/2021
चंबल नदी में नाव पलटी 7 लोगों की मौत

चंबल नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से ज्यादा लापता

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version