• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीनत अमान के बॉलीवुड में पूरे हुए 50 साल, ‘लैला ओ लैला’ गाकर किया सेलिब्रेट

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Zeenat Aman

Zeenat Aman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

70 के दशक में बॉलीवुड में ग्लैमर का तड़का लगाने वालीं एक्ट्रेस जीनत अमान ने इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके का धूमधाम से सेलिब्रेशन किया गया जिसमें एक्ट्रेस ने केक कटिंग की और अपनी फिल्म का गाना ‘लैला ओ लैला’ भी गाकर सुनाया. इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी. जीनत अमान इनदिनों अपनी फिल्म ‘मारगांव द क्लोज्ड फाइल’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म के क्रू मेंबर्स ने जीनत अमान के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने की खुशी में ये सेलिब्रेशन रखा. जीनत की फिल्म का सुपरहिट गाना ‘लैला मैं लैला’ गाकर सभी ने उनके दिन को यादगार बना दिया.

बिकिनी में दिखी रीटा रिपोर्टर, बॉडी शेमिंग पर लिखी ये बात

इस मौके पर जीनत अमान के साथ वीडियो में पल्लवी जोशी, कीटू गिद्वानी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, प्रवीण दस्तूर, भारत दाभोलकर, लिलिपुट और राचेल व्हाइट भी नजर आये. फिल्म की शूटिंग गुजरात के पैलेस छोटा उदयपुर में चल रही है. इस मौके पर महारानी और महाराजा भी आए. जीनत इस फिल्म में सल्विया की भूमिका निभा रही है और फिल्म का निर्देशन कपिल कौस्तुभ शर्मा कर रहे हैं.

बता दें कि जीनत अमान का फिल्मी करियर साल 1970 से शुरू हुआ था. उन्होंने साल 1970 में ‘द एविल विदइन’ और 1971 में ‘हलचल’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन शुरुआती ये दोनों फिल्में लगातार फ्लॉप होने बाद वह परेशान हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला भी ले लिया था. जीनत को देव आनंद ने अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में काम करने का ऑफर दिया. इस फिल्म ने जीनत को रातोंरात मशहूर बना दिया. अगर देव आनंद ने जीनत को इस फिल्म में न लिए होते, तो शायद वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दी होतीं. फिल्मों में आने से पहले जीनत एक पत्रकार थीं, फिर उन्होंने अपना रुख मॉडलिंग की ओर कर लिया था. बाद में जीनत ने अपना कदम बॉलीवुड की ओर बढ़ाया.

Tags: actress Zeenat Amanzeenat aman
Previous Post

महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचे कार्यकर्ता, सीआईएसएफ ने पकड़ा

Next Post

आगरा : दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, नौ लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
Main Slider

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान: CM धामी

11/09/2026
BRICS
Main Slider

21 देशों का परिवार बना BRICS, 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व: मोदी

11/09/2026
Main Slider

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

11/09/2026
Next Post
दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार

आगरा : दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, नौ लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश को सपा-बसपा-कांग्रेस से मुक्ति मिल गई : उमा भारती

17/11/2021
unlock

जिस जिले में 500 के पार पहुंचे एक्टिव केस, वहां होगा कंप्लीट लॉकडाउन

20/06/2021
बहुमंजिला इमारत ढही

महाराष्ट्र : भिवंडी में बहुमंजिला इमारत ढही, 10 की मौत, बचाव कार्य जारी

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version