• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र : अकोला पूर्ण लॉकडाउन, तो पुणे में लगा नाइट कर्फ्यू

Desk by Desk
12/03/2021
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
अकोला पूर्ण लॉकडाउन

अकोला पूर्ण लॉकडाउन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अकोला। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अकोला में आज रात आठ बजे से पूर्ण लॉकडाउन करने का एलान कर दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार यानी 15 मार्च तक सुबह आठ बजे तक रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट रहेगी।

नागपुर, अकोला के बाद पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। यही नहीं 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल और बार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि परभानी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमने वहां आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हम परभानी जिले और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध करते हैं कि सरकार के इस फैसले पर अपना सहयोग दें।
बिहार की सियासत : जेडीयू में आरएलएसपी का इस​ दिन होगा विलय

बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 23,000 से ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले सामने आए। ये बीते कुछ दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और केरल समेत छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में मौजूदा समय में कोरोना के जितने मामले हैं तो उनमें से 71.69 फीसदी मामले महाराष्ट्र और केरल से ही हैं। केंद्र सरकार इन राज्यों पर खास नजर बनाए हुए हैं।

मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1.97 लाख से भी ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 14,000 से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए। वहीं केरल में 2,133 मामले दर्ज किए गए। वहीं पंजाब में एक हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं।

पंचायत चुनावों में भीड़, नियमों की अनदेखी से बढ़े मामले: विशेषज्ञ

वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को विशेषज्ञ इस साल मध्य जनवरी में ग्राम पंचायत के हुए चुनाव और आम लोगों के साथ नेताओं द्वारा कोविड-19 से जुड़े नियमों के पालन में बरती ढिलाई से जोड़कर देखते हैं। मुंबई, पुणे और ठाणे ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके समेत विभिन्न शहरों और नगरों में मामले बढ़े हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य के कई शहरों और जिलों में लॉकडाउन या विभिन्न पाबंदी लगाई गई है।

कोविड-19 प्रबंधन पर महाराष्ट्र सरकार के सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि लोगों की सघन जांच होनी चाहिए और संक्रमितों के संपर्क का पता लगाना चाहिए। संक्रमण की रोकथाम के लिए ये दो बुनियादी चीजें हैं।’ उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रमित व्यक्ति का जल्द पता लगाया जाए और उसे पृथक-वास में भेजा जाए।

जितनी जल्दी से यह काम होगा स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य जनवरी में ग्राम पंचायत के दौरान जमावड़ा बढ़ने की वजह से फरवरी में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे। सालुंके ने कहा कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में 12,000 गांवों के ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम आए थे। इसके बाद जीतने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने गांव में जमावड़ा किया और इस दौरान मास्क पहनने और सामजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन नहीं हुआ।

Tags: Akola complete lockdownakola lockdownakola maharashtracoronacorona cases in indiacorona lockdownCoronavirusIndia News in HindiLatest India News Updatesmaharashtramaharashtra lockdownmaharashtra lockdown news todaynight curfew imposed in Puneअकोला पूर्ण लॉकडाउनअकोला में लॉकडाउनकोरोनाकोरोना लॉकडाउनकोरोना वायरसपुणे में लगा नाइट कर्फ्यूमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में लॉकडाउनलॉकडाउन
Previous Post

छत्तीसगढ़: आईएएस यशवंत कुमार कोरोना का दूसरा टीका लगवाने के बाद हुए पाजिटिव

Next Post

सोनाली फोगाट ने शेयर किया डांस वीडियो, जमकर बिखेरी कातिल अदाएं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
sonali phogat

सोनाली फोगाट ने शेयर किया डांस वीडियो, जमकर बिखेरी कातिल अदाएं

यह भी पढ़ें

हत्या-आत्महत्या

लखनऊ : पहले बेटे को मौत के घाट उतारा फिर मां ने लगाई फांसी

29/07/2020
Marriage

53 दिन तक नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब शुरू होंगे विवाह संस्कार

22/02/2022
Bhai Dooj

जानें कब है भाई दूज, नोट कर लें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version