Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर: स्कूल में चल रही शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहारा इलाके में एक स्कूल में शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया ।

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने मिली सूचना के आधार पर गुरूवार को एमजेआरपी स्कूल् में छापा मारा और बड़ी मात्रा में बने और अध बने शराब बरामद किये ।

एसटीएफ की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में गोविंद शाह, नूर हसन, करामत अली और जावेद मेवाती को पकड़ा गया। पकड़े गये लोगों ने कहा कि वे सभी धर्मेन्द्र मौर्या के लिये काम करते हैं। शराब बनाने के इस कारोबार में स्कूल प्रबन्धन प्रद्युमन का भी हिस्सा रहता है ।

प्रधान पति समेत तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, लाखों की शराब बरामद

विज्ञप्ति के अनुसार 1041 पेटी अंग्रेजी शराब बड़ी बोतल, 209 पेटी अंग्रेजी शराब छोटी बोतल, 400 लीटर स्प्रिट, एक ट्रक, 30 स्प्रिट के खाली ड्रम, 78205 विभिन्न शराब ब्रांड के ढक्कन, 33440 खाली बोतल, 12 किलो यूरिया, 5 मोबाइल, दो आधार कार्ड़, दो एटीएम और दो पेनकार्ड तथा दो मतदाता पहचान पत्र बरामद किये गये । इसके अलावा उनके पास से नगदी भी मिली है ।

Related Articles

Back to top button