• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
fraudster arrested

fraudster arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सर्विलांस सेल व कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी कस्तूरबा बालिका विद्यालयों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन  में कथित रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह के दो ठगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बीते दिनों हरदोई निवासी देवेन्द्र शुक्ला, गोंडा के अवधेश मिश्र और अली हुसैन ने अपने विभिन्न वेंडरों के माध्यम से अभ्यर्थियों के बीच फर्जी सूचना फैलाई कि उनकी कंपनी मां पाटेश्वरी कंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी सर्विस को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बाबू व चपरासी आदि विभिन्न पदों पर नियुक्ति का शासन से टेंडर आवंटित हुआ है।

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से नौकरी के लिए पदों की अहमियत के अनुसार 10 हजार रूपये से ले कर 5 लाख रुपये तक वसूले।  मिश्र ने बताया कि बलरामपुर जिले के पप्पू वर्मा व श्रावस्ती के उदय प्रकाश शुक्ला ने धन देने के बावजूद नौकरी ना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्रधान पति समेत तीन तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, लाखों की शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की जिम्मेदारी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, देहात कोतवाली पुलिस व सर्विलांस सेल को दी गयी।  उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने गुरुवार को कार से लखनऊ से आ रहे दो आरोपियों देवेन्द्र शुक्ला व अवधेश मिश्र को बहराइच लखनऊ मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा अभियुक्त अली हुसैन फरार हो गया। मिश्र ने दावा किया कि अली हुसैन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्विलांस सेल प्रभारी इंस्पेक्टर निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के कब्जे से एक मारुति ब्रेजा कार, कुछ फर्जी नियुक्ति पत्र, चार मुहरें, एक लैपटॉप व रसीद बुक बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ने ठगी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को विभाग की तरफ से 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस ने मकान मालिक को लिया हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Poisonous Liquor

शराब पीने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस ने मकान मालिक को लिया हिरासत में

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- मैं भी पन्ना प्रमुख

03/04/2024
Ashok Gahlot

गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से राजस्थान में चल रहे तमाशे को बंद करने की अपील

01/08/2020
IPL 2020

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version