• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव का होगा दर्पण : अनुप्रिया पटेल

Desk by Desk
13/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अपना दल (एस) अध्यक्ष व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। पार्टी का लक्ष्य जिलों में पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाना होगा।

श्रीमती पटेल ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि पंचायत चुनाव में हमारी तैयारी ऐसी हो कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना दल एस का कार्यकर्ता बैठे। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव का दर्पण है। इसलिए अब विचारों की लड़ाई में आगे बढ़ने का फैसला लेने का समय आ गया है।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभों में सभी वर्गों की समान हिस्सेदारी होनी चाहिए, यही सामाजिक न्याय है। न्यायपालिका में ओबीसी, एससी-एसटी का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस बाबत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन अवश्य होना चाहिए। ताकि पिछड़ों, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के मेधावी बच्चों की भी न्यायपालिका में उचित हिस्सेदारी हो।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की लगभग 60 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती है लेकिन इस आबादी से संबंधित समस्याओं का निवारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जरिए किया जाता है। मंत्रालय के पास अन्य कई विभाग हैं, जिसकी वजह से पिछड़ों के साथ पूरी तरह से न्याय नहीं हो पाता है। इसलिये पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी है। अल्पसंख्यक मंत्रालय, आदिवासी मंत्रालय की तरह पिछड़ा वर्ग मंत्रालय का भी गठन किया जाए।

श्रीमती पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2019 सिविल सर्विसेज एक्जाम में पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों का कट-ऑफ सामान्य वर्ग से ज्यादा आने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी विसंगति है। इसे दूर करना जरूरी है। जो वर्ग सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक तौर पर पीछे हैं, उसी वर्ग के बच्चों को सामान्य वर्ग के कट-ऑफ से ज्यादा अंक लाना दु:खद है। इन ज्वलंत मुद्दों को हम सभी को हर गांव, चौक-चौराहों पर उठाने की जरूरत है।

Tags: Anupriya Patelअनुप्रिया पटेलअपना दलअपना दल (एस) अध्यक्षत्रिस्तरीय पंचायत चुनावमिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल
Previous Post

लैंडिंग के दौरान आग के गोले में बदला सैन्य विमान, चार की मौत

Next Post

सचिन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, तो कमेंटेटर बोला- ‘भगवान’ कभी संन्यास नहीं लेते

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

सचिन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, तो कमेंटेटर बोला- 'भगवान' कभी संन्यास नहीं लेते

यह भी पढ़ें

सहरसा में गरजे मोदी Modi roared in Saharsa

सहरसा में गरजे मोदी- बिहार में रंगदारी हार रही है और विकास जीत रहा है

03/11/2020

‘सत्ता में रहते नहीं की लोधी समाज की चिंता, आज वोट के लिए पी रहे हैं चाय’: अखिलेश पर बरसे मंत्री संदीप सिंह

24/09/2026
Allahabad High Court

वो बॉयफ्रेंड कहलाने के लायक नहीं, गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप मामले में HC की टिप्पणी

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version