• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिग्री धारकों को रोजगार के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : डा शर्मा

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति, शिक्षा
0
dr. dinesh sharma

dr. dinesh sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि सरकार ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत परिवर्तन की नई श्रृंखला आरंभ की है जिसके बाद ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पडेगा।

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की मौजूदगी में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए गुणवत्तापरक व रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। पुराने पाठयक्रमों को बदला जा रहा है। शोध व नवाचार को उच्च शिक्षा के केन्द्र में रखा गया है।

उन्होने कहा कि दीक्षांत समारोह एक विशेष अवसर होता है जब विद्यार्थी अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण पडाव को पार कर चुका होता है। वह अध्ययनशीलता के साथ अपने जीवन में शिक्षा की उच्च डिग्री को हासिल करता है। यह ऐसा अवसर होता है जब विद्यार्थी को शिक्षा देने वाले शिक्षक के मन में भी गर्व की अनुभूति होती है तथा विद्यार्थी भी हर्ष का अनुभव करता है। दीक्षान्त समारोह शिक्षा का अन्त नहीं है बल्कि यह प्राप्त किए गए ज्ञान के साथ नए जीवन का आरंभ है।

नासिक में बढ़ा कोरोना वायरस का कहर, 31 मार्च तक स्कूल बंद

डा शर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि उन्होंने अभी तक जो भी शिक्षा हासिल की है उसे आज समाज को समर्पित करने का दिन है। आज यह प्रण लेने का दिन है कि आज तक जीवन में जो ज्ञान हासिल किया है उसे समाज की बेहतरी के लिए प्रयोग किया जाएगा। आज अपने समाज माता पिता व गुरुओं के प्रति दायित्व का बोध करने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि बलिया मोक्षदायिनी गंगा और तमहारिणी तमसा और सरयू की पावन जलधारा से घिरा हुआ है। यह भ्रगु ऋषि की तपोभूमि है जिसे कभी कभी बागी बलिया के नाम से भी पुकारा जाता है। देश का स्वर्णिम इतिहास रहा है। बलिया क्रान्तिकारियों व साहित्य अनुरागियों की की भूमि रही है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का जब भी जिक्र होता है तो बलिया के मंगल पाण्डेय की नाम हमेशा ही गर्व के साथ लिया जाता है। इसी प्रकार आजादी के पूर्व देश को आजाद कराने की चर्चा चित्तू पाण्डेय के जिक्र के बिना अधूरी है। एक तरफ यह जय प्रकाश नारायण और चन्द्रशेखर की भूमि है तो दूसरी ओर हजारी प्रसाद द्विवेदी , डा दूधनाथ सिंह जैसे साहित्यकार भी इसी भूमि की शान हैं।

Tags: Dr. Dinesh Sharmaup news
Previous Post

योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा : स्वतंत्रदेव

Next Post

दीक्षांत समारोह से शुरू होती है जीवन की कसौटी  : आनंदीबेन पटेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Anandiben Patel

दीक्षांत समारोह से शुरू होती है जीवन की कसौटी  : आनंदीबेन पटेल

यह भी पढ़ें

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने किया खास पोस्ट, ऐश्वर्या के लिए किया ये खुलासा

17/11/2021
Bribe

पचास हजार घूस लेते डीएफओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

18/03/2023
Sanjay Dutt

बच्चों को आतंकवाद से बचाने के लिए संजय दत्त ने उठाया यह कदम

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version