Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

असम के भविष्य के निर्माण करने का है ये चुनाव : अमित शाह

 

असम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती देने रविवार को एक रैली को संबोधित करने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव असम के भविष्य के निर्माण करने का चुनाव है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आज हम यहां पर आने वाले असम विधानसभा चुनाव में अगली सरकार किसकी बनेगी? इसके निर्णय के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में आप सभी को पांच साल असम का शासन किस पार्टी और किस व्यक्ति के हाथ में रहेगा, वह तय करना है।

अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आता है। तो विपक्ष के नेताओं के भाषण सुनते हैं तो सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से सुनाई पड़ते हैं। मगर हमारे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत विश्व शर्मा ने पांच साल ऐसी सरकार चलाई है कि विपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि असम में कई जगह घुसपैठियों ने अतिक्रमण कर रखा था। असम की जनता का अधिकार छीना जाता था। भाजपा की सरकार ने घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाने का काम किया है। इतने साल से कांग्रेस सरकार ये काम नहीं कर पाई, क्योंकि उन्हें घुसपैठियों में वोटबैंक दिखता।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि हमने कहा था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे, वो काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने कहा था कि असम को आतंकवाद से मुक्त करेंगे, लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की है।

शाह ने कहा, पांच साल पहले हमने असम को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। मैं नजीरा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या वहां के युवाओं की किसी आंदोलन में मौत हुई? बदरुद्दीन (एआईयूडीएफ के प्रमुख) को वोट मिले तो वह घुसपैठियों को लाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री से लोगों से पूछा कि आप असम को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button