• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस विभाजन की, जबकि भाजपा मानवता की कर रही है राजनीति : राजनाथ सिंह

Desk by Desk
14/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह rajnath singh

राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अगर असम में भाजपा सत्ता में आती है, तो वह अवैध बांग्लादेशियों के भारत में प्रवेश को रोकने के लिए सीमाओं को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम असम और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं। इन राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश के साथ साझा होती हैं। अगर भाजपा यहां सत्ता में आती है तो हम भारत में बांग्लादेशियों के प्रवेश को रोकने के लिए प्रमुख सीमा क्षेत्रों को ब्लॉक करेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के साथ कभी गठबंधन नहीं किया, लेकिन अब कांग्रेस ने बदरूद्दीन अजमल नीत पार्टी के साथ केवल राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है। तीसरी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा मानवता की राजनीति में संलग्न है।

असम के भविष्य के निर्माण करने का है ये चुनाव : अमित शाह

सिंह ने कहा कि कांग्रेस को क्या हो गया है? तरूण गोगोई जब 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने एआईयूडीएफ के साथ कभी समझौता नहीं किया। लेकिन आज वे एआईयूडीएफ के साथ हैं। क्यों? क्या महज चुनाव जीतने के लिए और सत्ता हासिल करने के लिए? कांग्रेस ने राज्य में 126 सदस्यीय विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एआईयूडीएफ और छह अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। उन्होंने विपक्षी दल पर आरोप लगाया कि वह देश और राज्य को धर्म के नाम पर बांट रहा है। गोलाघाट जिले के डेरागांव विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति नहीं करती है।

हम इंसानों के लिए, मानवता की राजनीति करते हैं। बता दें कि असम में प्रथम चरण में 27 मार्च को चुनाव होने वाले हैं। सिंह ने कहा कि देश की सेवा की मंशा से गठबंधन बनाए जाने चाहिए न कि महज सरकार बनाने के लिए। सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा आंतरिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद् के निवर्तमान विधायक भावेंद्र नाथ भराली के चुनाव प्रचार के लिए रैली का आयोजन किया गया था जो कांग्रेस उम्मीदवार बानी हजारिका के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Tags: assam assembly electionassam assembly election 2021Assam Assembly Election Campaignhindi newslatest news in hindiRajnath singhअसमअसम विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनाव 2021असम विधानसभा चुनाव प्रचारतरूण गोगोईराजनाथ सिंहहिंदी न्यूज
Previous Post

असम के भविष्य के निर्माण करने का है ये चुनाव : अमित शाह

Next Post

यूपी में अब इंडस्‍ट्री के हिसाब से छात्रों को तैयार करेगा आईटीआई

Desk

Desk

Related Posts

Gemstones
धर्म

राशि के अनुसार धारण करें ये रत्न, दूर भाग जाएंगे सभी संकट

29/06/2026
Rice Samosa
Main Slider

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

29/06/2026
CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
Next Post
इंडस्‍ट्री के हिसाब से छात्रों को तैयार करेगा आईटीआई

यूपी में अब इंडस्‍ट्री के हिसाब से छात्रों को तैयार करेगा आईटीआई

यह भी पढ़ें

team india

ऑस्ट्रलिया का 9वां विकेट गिरा, लियोन वापस लौटे पवेलियन

18/01/2021
Firing on BJP leader

SOG टीम ने भाजपा नेता पर किए 4 फायर, CCTV फुटेज हुई वायरल

07/04/2021
shivpal yadav

भगवान राम सिर्फ भाजपा के नही, हम सबके भी है आराध्य: शिवपाल यादव

18/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version