• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद की हत्या, सदमे में पिता ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
14/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
sexually haressment with child

sexually haressment with child

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्र-शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी के सिलवासा के नरौली विस्तार के अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार की 3 साल की बच्ची दोपहर को लापता हो गई। जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची के साथ रेप कर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को अपार्टमेंट की खिड़की से फेंक दिया। इसके बाद उसने मौका लगते ही एक बार फिर बच्ची की लाश को बैग में डालकर अपार्टमेंट की रोड के किनारे फेंक दिया। वहीं, मामले के खुलासे के बाद बच्ची के पिता ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस का कहना है नरौली विस्तार के अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार की 3 साल की बेटी जब घर नहीं आई तो उसके परिजनों ने आसपास के इलाके की तलाशी ली लेकिन बच्ची नहीं मिली। लगातार तीन से चार घंटे की खोज के बाद, लड़की का कुछ पता नहीं चला। आखिरकार परिवार ने पुलिस को सूचित किया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस का एक काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा और लापता लड़की को खोजने के लिए जांच शुरू की।

जल निगम के अधिशासी अभियंता व ठेकेदार के साथ मारपीट, 13 ग्रामीण गिरफ्तार

पुलिस को जानकारी मिली कि वह लड़की दोपहर में अन्य लड़कियों के साथ खेल रही थी। जांच में सामने आया कि वह घर से बहुत दूर नहीं गई थी इसलिए पुलिस ने उस इमारत के सभी फ्लैटों की जांच की, जहां लड़की का परिवार रहता था।

पुलिस ने लड़की के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में भी जांच की लेकिन फ्लैट में कुछ भी नहीं मिला। हालांकि, फ्लैट की बाथरूम की खिड़की का कांच टूटा हुआ था, इसलिए पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने अपार्टमेंट के चारों ओर जांच की। इस बीच, उसी अपार्टमेंट के रास्ते में एक बैग मिला. इस बैग में बच्ची की लाश थी। जब इस बैग की जांच की गई तो पता चला कि बच्ची का रेप करने के बाद उसकी चाकू से कई बार वार कर बेरहमी से हत्या की गई है।

हालांकि, इस मामले में पुलिस को लड़की के पड़ोसी पर संदेह था जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया। 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद इलाके के लोग आक्रोशित थे। भीड़ ने हिरासत में लिए गए संदिग्ध को मारने की भी कोशिश की। पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गिरफ्तार संदिग्ध को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

निजी करण के विरोध में बैंकों की 15 व 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ पिता अपनी बच्ची का यह दर्द देख नहीं पाया और रात में दुखी पिता ने फिनायल पी लिया। जब परिवारवालों को इस बात की जानकारी मिली तो आनन फानन में पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsNational news
Previous Post

जल निगम के अधिशासी अभियंता व ठेकेदार के साथ मारपीट, 13 ग्रामीण गिरफ्तार

Next Post

दलित की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post

दलित की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

underworld don Chhota Rajan

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

29/07/2021
CM Nayab Singh

सामाजिक कार्यों के लिए बढ़-चढक़र दान करना हमारी संस्कृति: नायब सिंह सैनी

11/08/2024
Product Quality

उत्पादों के आयात के लिए बनेंगे नए पैमाने

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version