Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

जौनपुर: चिकन कुर्ता और शेरवानी की दुकान में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास धुएं का गुबार छा गया। किसी ने आग लगे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि आग से उनकी भारी क्षति हुई है।

CM तीरथ एक्शन में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में निकली भर्ती को किया स्थगित

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले में शहर की अटाला मस्जिद के सामने कपड़े की दुकान में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। यह दुकान फेमस चिकन कुर्ता और शेरवानी की थी।

आग कैसे लगी फिलहाल इसकी वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button