• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप पीड़िता मर्डर केस में खुलासा, पति ने जलाकर की थी हत्या

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
rape
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के बहुचर्चित रेप पीड़िता मर्डर केस  का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पीड़िता को उसके पति  ने ही जलाकर मार डाला था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार  कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले से पर्दा उठाया। पहले इस मामले में रेप के आरोपी पर ही मर्डर करने का इल्जाम लगा था। लेकिन पुलिस को फिलहाल उसकी इस मामले में कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है।

एसपी प्रीति जैन ने बताया कि मृतका झुंझुनूं निवासी अपने पति से अलग रहती थी। पति इस बात से नाराज था। इसके साथ ही वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। वहीं वह पत्नी के पास रह रही बेटी को भी अपने पास रखना चाहता था। इन सभी बातों की रंजिश रखते हुए उसने ही अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने की वारदात को अंजाम दिया।

बकौल एसपी प्रीति जैन घटना के दिन वह झुंझुनूं से बाइक पर सवार होकर गोलूवाला आया और पत्नी को जलाकर वापिस झुंझुनूं चला गया। आरोपी पति ने घटना के दिन मोबइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इस कारण उसकी मोबाइल लोकेशन नहीं आ सकी। लेकिन पुलिस अनुसंधान में वह पकड़ में आ गया। एसपी के अनुसार पति ने अकेले ही पत्नी हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अभी भी सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।

बहराइच: मुंबई से लौटे तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

हत्या के आरोपी पति कृष्ण कुमार का कहना है कि उसने स्वयं ही इस वारदात को अंजाम दिया है। उसका मकसद अपनी पत्नी की हत्या करना नहीं था बल्कि वह उसको डराना चाहता था ताकि वह वापिस उसके साथ रहने लगे या उसकी पुत्री को उसको दे दे। हत्यारोपी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का चालचलन गलत था और उसको डर था कि उसकी पत्नी उसकी पुत्री को भी गलत रास्ते पर डाल सकती है। ऐसे में उसने पत्नी को डराने के लिए वारदात की थी। लेकिन ज्यादा जल जाने से पत्नी की मौत हो गयी। हत्यारोपी पति ने यह भी स्वीकार किया कि वह झुंझुनूं से ही पेट्रोल खरीदकर लाया था और वारदात कर वापिस झुंझुनूं चला गया था।

उल्लेखनीय है कि गोलूवाला के इस बहुचर्चित घटना से पूरे राजस्थान में हंगामा मचा हुआ था। पहले इस मामले में हत्या की शिकार हुई रेप पीड़िता को मारने का आरोप रेप के आरोपी प्रदीप पर लगा था। लेकिन जांच में फिलहाल उसकी इस मामले में लिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटना का खुलासा 13 दिन बाद किया है। 4 मार्च की रात को रेप पीड़िता को जलाया गया था। उसके 2 दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। खुलासे में देरी पर पुलिस का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही थी कि कोई निर्दोष ना फंसे और दोषी ना बचे। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो एएसपी, तीन डीएसपी और एक पुलिस निरीक्षक सहित तीन एसआई जुटे हुए थे।

Tags: crime newsmurderrajasthan news
Previous Post

बहराइच: मुंबई से लौटे तीन लोग मिले कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Next Post

प्री बोर्ड परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

प्री बोर्ड परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Prisons

देश की जेलों में 67 प्रतिशत से अधिक कैदी हिंदू, लगभग 18 प्रतिशत मुसलमान

14/02/2021
wedding dresses

ड्रेस के हिसाब से डिसाइड करें अपना लुक

04/06/2026
Tej Pratap Yadav

’12 साल से रिलेशनशिप में….’, तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार

24/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version