• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 4 गेंद खेलकर जीत लिया वनडे मैच

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, खेल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
मुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर । मुंबई की महिला टीम ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए मैच में मुंबई ने नगालैंड को 17 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद मुंबई ने 18 रनों के इस मामूली लक्ष्य को महज 4 गेंदों में ( 20/0 ) हासिल कर लिया है।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में नगालैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नगालैंड की महिलाएं एक-एक कर आउट होकर पवेलियन लौटती गईं। कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाईं। नागालैंड की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 17 रनों पर सिमट गई।

छह बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। सरिबा ने सबसे ज्यादा 9 रन‌ बनाए। मुंबई की ओर से सयाली सतघरे ने 5 रन देकर 7 विकेट निकाले। एम. दक्षिणी ने दो विकेट निकाले, जबकि एस. ठाकोर ने एक विकेट लिया। मुंबई की गेंदबाजों ने नौ मेडन ओवर डाले।

MSME विभाग का ICICI के साथ MOU, युवा उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

जवाब में मुंबई ने चार गेंदों में बिना किसी नुकसान के 20 रन बनाकर मैच जीत लिया है। यानी 296 गेंदें शेष रहते मुंबई ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। ईशा ओजा 13 और वृषाली भगत छह रन बनाकर नाबाद रहीं।

2017 में ऐसा ही मुकाबला नगालैंड और केरल की महिला अंडर-19 टीम के बीच हुआ था। गुंटूर में खेले गए उस 50 ओवरों के मैच में नगालैंड की टीम 17 ओवर में 2 रन बनाकर आउट हो गई थी। उसमें भी एक रन बल्लेबाज ने बनाया और दूसरा रन वाइड बॉल से बना। नगालैंड के 9 खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुईं। ओपनर बल्लेबाज मेनका ने एक रन बनाने के लिए 18 गेंदें खेलीं। जवाब में केरल ने पहली गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

इससे पहले नेपाल की टीम ने म्यांमार के खिलाफ अगस्त 2006 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ट्रॉफी मुकाबले में दो गेंदों में मैच जीता था। तब म्यांमार की टीम 10 रनों पर सिमट गई थी।

Tags: cricketgame in Indorein only 4 ballsMumbai chased down the totalNagaland 17 All outWomens Senior One Day Trophyमुंबई ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Previous Post

7वीं में पढ़ने वाले प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, गांव में मचा हड़कंप

Next Post

कोरोना पर पीएम मोदी की बैठक से बंगाल और छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया किनारा

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
कोरोना का टीका corona vaccine

कोरोना पर पीएम मोदी की बैठक से बंगाल और छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया किनारा

यह भी पढ़ें

Ghulam Nabi Azad

Operation Sindoor के डेलिगेशन में शामिल दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

28/05/2025
लेखपाल को डीएम ने किया सस्पेंड DM suspended Lekhpal

नौकरी के बदले रिश्वत मांगने पर DIOS का आडियो वायरल, निलंबित

25/12/2020
IBPS RRB

IBPS RRB ऑफिसर स्केल-1 एग्जाम का रिजल्ट घोषित, ibps.in पर करें चेक

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version