• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पड़ा गया पहला वोट, 82 साल की महिला ने किया पहला मतदान

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
voting

voting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जारी है और राजनीतिक दलों में आर-पार की जंग चल रही है। राज्य में यूं तो पहले चरण के लिए मतदान 27 मार्च को होना है, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पहला वोट पड़ चुका है। बंगाल के झारग्राम जिले में बुधवार को एक 82 वर्षीय महिला ने अपना वोट डाला, ये वोट उन्होंने डोर टू डोर सुविधा के तहत डाला है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चुनाव आयोग इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले या गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर ही पोस्टल बैलेट से वोट डालने का ऑप्शन दे रहा है। इसी के तहत झारग्राम की 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला।

चुनाव आयोग के मुताबिक, बसंती के अलावा उसी वार्ड से 6 अन्य 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों ने भी वोट डाल दिया है। चुनाव आयोग के की एक टीम कुछ CRPF के जवानों के साथ झारग्राम में महिला के घर पर पहुंचीं, जहां वोट डलवाया गया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 19वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

जिस वक्त 82 वर्षीय बसंती ने अपना वोट डाला, तब उस कमरे में उनके परिवार के सदस्यों को आने की इजाजत नहीं थी। बसंती ने अपना वोट बैलेट पेपर से डाला, जिसे एक सील लिफाफे में रख लिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।

बसंती के परिवारवालों के मुताबिक, वह ठीक से नहीं चल पाती हैं और ऐसे में उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना काफी मुश्किल हो सकता है। चुनाव आयोग ने जब इस सुविधा को दिया है, तो उन्होंने इसका फायदा उठाया।

आपको बता दें कि झारग्राम जिले की चार विधानसभा में 27 मार्च यानी पहले चरण में ही वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग की कुल 86 टीमें पहले चरण के मतदान के लिए अगले एक हफ्ते तक ऐसे ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वालों के घर पर जाकर वोटिंग करवाएंगी। करीब 5715 वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने इसके लिए अप्लाई किया है।

गौरतलब है कि बंगाल में कुल आठ चरणों में सभी 294 सीटों पर वोट डाला जाना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग है, तो वहीं आखिरी चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग है। वहीं, बंगाल और अन्य चारों चुनावी राज्यों के नतीजे 2 मई को ही आएंगे।

Tags: CM Mamta Banerjeeelection commissionNational newsVotingwest bengal election
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 19वें दिन भी नहीं हुआ कोई बदलाव

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
Bhajanlal Sharma
राजनीति

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

17/06/2026
TMC's temporary headquarters locked
पश्चिम बंगाल

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Next Post
bus overturn

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें

shweta singh kirti

श्वेता सिंह कीर्ति के बन रहे है फेक अकाउंट्स, फैन्स को किया आगाह

02/09/2020

सिविल सेवाओं चयन की मनमानी प्रक्रिया नहीं हो सकती : दिल्ली हाई कोर्ट

29/10/2020
Murder

पत्रकार ने की युवती की हत्या, कार के अंदर गोलियों से भूना

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version