Main Sliderउत्तर प्रदेशकानपुरक्राइम

STF ने तीन तस्करों को कानपुर से किया गिरफ्तार, एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आज तड़के कानपुर से गिरफ्तार कर लिया और उनके वाहन से एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब सवा चार बजे सीओडी रेलबाजार इलाके से बोलेरो सवार तीन तस्करों दिल्ली निवासी भीम सिंह,मुन्ना उर्फ मुनेंद्र और कन्नौज निवासी अभय चौहान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कुन्तल 21 किलो गांजा बरामद किया। उनके कब्जे से 15 हजार की नकदी और मोबाइल आदि बरामद किए।

राजधानी में रही श्री श्याम निशानोत्सव की धूम, बाबा की ध्वजा थामे निकले श्याम भक्त

उन्होंने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार तस्कर भीम व मुन्ना ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा के मलखान गिरि जंगल से लाया गया और इसे कन्नौज निवासी अभय चौहान को देना था, अभय चौहान इस गांजे को लेने के लिए कानपुर में ही रामादेवी चौराहे पर आया था।

अभय गांजा कन्नौज के विभिन्न इलाको में फूटकर के रूप में सप्लाई करता है। इसके पहले भी ये लोग कई बार उड़ीसा से गांजा लाकर इसे दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button