• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टर कुंटू सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ब्लॉक प्रमुख पत्नी व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Gangster Kuntu Singh

Gangster Kuntu Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डी-11 गैंग के सरगना माफिया कुंटू सिंह  पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को जहां माफिया कुंटू सिंह की ढाई करोड़ की भूमि को प्रशासन ने कुर्क किया। वहीं गुरूवार को माफिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज की मान्यता फर्जी पाए जाने पर कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह व सचिव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

डी-11 गैंग के सरगना ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह का देउरपुर कमालपुर गांव में रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज है. कालेज ट्रस्ट के नाम पर है, जिसकी अध्यक्ष कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह है। वंदना सिंह अजमतगढ़ की निर्वतमान ब्लाक प्रमुख भी है।

18 मार्च को सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक कालेज, आजमगढ़ के प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि आजमगढ़ में निजी संस्थान रूद्र प्रताप पालीटेक्निक के प्रशासन द्वारा गहन जांचोपरांत फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख पाये गये थे।

कांग्रेस स्थानीय मुुद्दों के साथ पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेगी : प्रमोद तिवारी

इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, आजमगढ़ को निर्देशित किया था कि कॉलेज की ट्रस्टी/अध्यक्ष वंदना सिंह एवं सचिव शिव प्रकाश के विरूद्ध नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने वंदना सिंह और शिव प्रकाश सिंह के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी कर मान्यता लेने से सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद यह बात सामने आयी कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे कालेज की मान्यता ली गयी है। आज ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना सिंह और सचिव शिव प्रकाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान मैनेजमेंट कमेटी भी जांच के दायरे में है। वही जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सहयोग किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Tags: Ajit Murder Casecrime newsGangster Kuntu Singhlucknow gangwarup news
Previous Post

एक मिनट नहीं लगेगा और मैं पद छोड़ दूंगा, लेकिन फिर भी बोलूंगा: सत्यपाल मलिक

Next Post

उत्तराखंड: प्राधिकृत समिति ने 307 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Writer D

Writer D

Related Posts

Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Next Post
uttrakhand authorized meeting

उत्तराखंड: प्राधिकृत समिति ने 307 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

यह भी पढ़ें

baby

हैवान पिता ने दो महीने के बच्चे को पटककर मार डाला

06/01/2022
adult industry

70 साल की महिला ने एडल्ट इंडस्ट्री में ली एंट्री, यूजर्स हुए हैरान

05/03/2023
हत्या

संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version