• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शक्की पति की हैवानियत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से सिल दिया

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
cruel husband

शक्की पति की हैवानियत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शक इंसान को मानव से जानवर बना देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया जहां पर एक शख्स पर शक के चलते वहशीपन सवार हो गया। यहां पर अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे के तार से सिल दिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

जनपद रामपुर के रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को एक बार पति-पत्नी में कहा सुनी हुई और गुस्से में पति हिंसक हो गया। पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला चीखती चिल्लाती रही। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तार से सिल दिया।

विमान में तकनीकी खराबी के चलते तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री और फिर…..

इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और इस मामले की कोतवाली मिलक में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके शरीर पर टांके लगाए वो मुझे पापी समझता है। मैं सो रही थी सुबह छह बजे उसने मेरे हाथ, पैर पकड़े और मुंह में कपड़ा ठूंसा जिससे मेरी रोने की आवाज न निकले। फिर उसने तांबे के तार से टांके लगाए। महिला ने कहा कि उसका पति उसपर शक करता है।

वहीं आरोपी पति का कहना है कि मेरी पत्नी मुझे धोखा दे रही थी और दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध बना रही थी। मैं सुबह काम के लिए निकलता हूं और मेरी पत्नी मेरे पीछे इधर, उधर घूमने निकल जाती है। गुस्से में आ कर मैंने तार से टांके लगा दिए। पति का आरोप है कि मैं अपनी पत्नी की हर जरूरत पूरी करने के लिए मेहनत मजदूरी करता हूं पर मेरी पत्नी मेरे साथ गलत कर रही है।

एक लाख की रिश्वत लेते देहरादून के दरोगा को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया जनपद रामपुर में एक महिला द्वारा सूचना दी गई उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की और अमानवीय कृत्य किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल के आधार पर जो चोट सामने आई है, उसके आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsRampur News
Previous Post

विमान में तकनीकी खराबी के चलते तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री और फिर…..

Next Post

दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से पांच लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
loot

दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से पांच लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Moeed Khan

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

28/01/2026
ganesh chaturthi

इस दिन रखा जाएगा गणेश चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

29/08/2024
UKSSSC

UKSSSC Paper Leak: दो लाख का इनामी सादिक मूसा गिरफ्तार

15/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version