• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल के निर्वाचन क्षेत्र पर CM योगी हुए मेहरबान, दिया करोड़ों की विकास योजनाओं का तोहफा

Writer D by Writer D
22/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव के निर्वाचन क्षेत्र को करोडों की विकास योजनाओं की सौगात दी है। पंचायत चुनाव में फायदा लेने के इरादे से योगी सरकार ने जसंवतनगर विधानसभा में बडे पैमाने पर करोडों रुपये की छोटी-बड़ी विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है। समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र में योगी सरकार की एकाएक मेहरबानी के पीछे पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूत करना मुख्य कारण माना जा सकता

जिन विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से धन जारी किया गया है, वो कहीं ना कहीं शिवपाल सिंह यादव को ही फायदा पहुंचाने जैसा प्रतीत हो रहा है। क्योंकि जिन योजनाओं को दर्शाया गया है वो शिवपाल सिंह के करीबी माने जा रहे हैं। वैसे सूर्यप्रताप शाही ने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है, इसीलिए जसंवतनगर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य करवा रही है।

आज राज्य के कृषि और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 5179.36 लाख की लागत की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 56.12 लाख की 4 परियोजाओं का शिलान्यास एक भव्य कार्यक्रम में किया. जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उसमें मुख्य रूप से 16 आंगनबाडी केन्द्र, 1 आईटीआई ताखा, 27 सामुदायिक शौचालय, 5 पेयजल परियोजनाएं, 8 हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर आदि शामिल हैं। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उसमें जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय भवन के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य, बनामई चैकडैम, कल्पनानन्द महाविद्यालय शाहजहांपुर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य एवं हवाई पट्टी सैफई उझियानी के मध्य शिव कुमार के दिवंगत पुत्र की समाधि स्थल मे बगल में पुलिया एवं इण्टरलांकिग कार्य मुख्य रूप से शामिल है। मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 104 नए संक्रमित, अब तक 1704 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नुमाइस पंडाल में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम कृषि और प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण सेल्फ डिफेंस और एंटी रोमियो स्क्वाड राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, महिला शिक्षकों पोषण मिशन आदि के लाभार्थियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे हुए हैं। जब से सरकार केंद्र और राज्य पर बनी है तो हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीब, मजदूर, किसान, निराश्रित महिलाओं आदि के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लाभ दिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन का कार्य सरकार द्वारा शरदीय नवरात्रि से लेकर चैत्र नवरात्रि तक संचालित किया गया है, जिसमें महिलाओं के सम्मान व उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनायें।

Tags: cm yogishivpal yadavup newsUP Political News
Previous Post

उत्तराखंड में मिले कोरोना के 104 नए संक्रमित, अब तक 1704 मरीजों की मौत

Next Post

कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, वीडियो शेयर कर कहा- सभी को शुक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
Kangana Ranaut

कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, वीडियो शेयर कर कहा- सभी को शुक्रिया

यह भी पढ़ें

अंकिता लोखंडे ने शुरू किया #Plants4SSR सोशल मीडिया कैंपेन

13/09/2020
Holi

होली के रंग में सराबोर हुआ यूपी, जम कर उड़ा अबीर गुलाल

29/03/2021

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version